अमेरिका में गोला-बारूद के साथ पाकिस्तानी छात्र गिरफ्तार, बड़े हमले की साजिश नाकाम 

अमेरिका में बड़े हमले की साजिश नाकाम

अमेरिका में गोला-बारूद के साथ पाकिस्तानी छात्र गिरफ्तार, बड़े हमले की साजिश नाकाम 

अमेरिकी सेना और पुलिस ने डेलावेयर में सामूहिक गोलीबारी की साजिश रच रहे पाकिस्तानी मूल के छात्र लुकमान खान (25) को गिरफ्तार किया। उसके पास भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, बॉडी आर्मर और हमले की विस्तृत योजनाओं से भरी नोटबुक मिली। एफबीआई मामले की जांच कर रही है।

अमेरिका। अमेरिकी सेना ने एक बड़े हमले की साजिश को नाकाम करते हुए डेलावेयर राज्य में एक पाकिस्तानी मूल के छात्र को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अप्रवासी युवक की पहचान लुकमान खान के रूप में हुई है जो कि 25 साल है और यहां पढ़ाई करने के लिए आया था। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, युवक को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वो अमेरिका में एक सामूहिक गोलीबारी की योजना बना रहा था।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, गिरफ्तार युवक के पास भारी मात्रा में बंदूकें, गोला बारूद, बॉडी आर्मर आदि बरामद हुए हैं, जिससे ये बात पूरी तरह साबित हो जाती है कि, युवक बड़े हमले की योजना बना रहा था। इसके अलावा पुलिस को युवक के द्वारा लिखी गई एक नोटबुक भी बरामद हुई है जिसमें विस्तार से लिखा गया है कि, अतिरिक्त ​हथियार और आग्नेयास्त्र कैसे हासिल किए जाएं, सामूहिक ​हमले में उनका उपयो किस प्रकार किया जा सकता है और हमले के बाद पुलिस जांच से अपने आप को कैसे सुरक्षित निकाला जाए।

इसके साथ ही पुलिस को डेलावेयर यूनिवर्सिटी पुलिस स्टेशन का लेआउट, प्रवेश निकास द्वारा और एक पुलिस अधिकारी का नाम भी लिखा हुआ है। इसके अलावा इस पत्र में लिखा है कि, बार बार सबको मार डालो, शहादत सबसे बड़ी चीज है, ऐसा करने से तुमको जन्नत हासिल होगी।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि इस नोटबुक में पूर्व-नियोजित हमले की योजनाएं और स्पष्ट रूप से युद्ध तकनीकें लिखी थीं। कथित हमले के पीछे की पूरी मंशा अभी तक स्पष्ट नहीं है। लेकिन लुकमान खान ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बताया कि शहीद होना सबसे महान चीजों में से एक है जो आप कर सकते हैं। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी खान को जेल में बंद कर रखा है और एफबीआई मामले की जांच कर रही है।

Read More यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुटे राजनीतिक दल : भाजपा के रवैये से असंतुष्ट सपा के बागियों की क्या दोबारा होगी घर वापसी? सपा ने अपनाया बागियों के लिए सॉफ्ट स्टैंड; बागी विधायकों ने भी साधा संपर्क

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान