जल जीवन मिशन घोटाला मामला : महेश जोशी को जमानत देर शाम जेल से रिहा, कहा- मैं पूरी तरह निर्दोष हूं, मुझे गलत तरीके से फंसाया गया

2.01 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप

जल जीवन मिशन घोटाला मामला : महेश जोशी को जमानत देर शाम जेल से रिहा, कहा- मैं पूरी तरह निर्दोष हूं, मुझे गलत तरीके से फंसाया गया

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े मनी लाऊंड्रिंग मामले के आरोपी और पूर्व मंत्री महेश जोशी को जमानत दे दी है। जस्टिस दीपांकर दत्ता की अध्यक्षता वाली बेंच ने जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। इसके बाद जयपुर सेंट्रल जेल से बुधवार शाम वे रिहा हो गए। जेल से बाहर आते ही सबसे पहले वे गोविंद देव जी मंदिर गए और वहां पूजा की।

नई दिल्ली/जयपुर। सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े मनी लाऊंड्रिंग मामले के आरोपी और पूर्व मंत्री महेश जोशी को जमानत दे दी है। जस्टिस दीपांकर दत्ता की अध्यक्षता वाली बेंच ने जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। इसके बाद जयपुर सेंट्रल जेल से बुधवार शाम वे रिहा हो गए। जेल से बाहर आते ही सबसे पहले वे गोविंद देव जी मंदिर गए और वहां पूजा की। कोर्ट ने 13 सितंबर को ईडी को नोटिस जारी किया था। सुनवाई के दौरान महेश जोशी की ओर से पेश वकील विवेक जैन ने कहा था कि याचिकाकर्ता पांच महीनों से जेल में बंद है और उन्हें फंसाया गया है। उन्होंने कहा था कि इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो में दर्ज मूल मामले में याचिकाकर्ता का नाम नहीं है। याचिकाकर्ता को एक साल पहले नोटिस दिया गया था। इसके बाद बिना कोई परिस्थिति बदले अप्रैल महीने में गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी के मुताबिक महेश जोशी पर 2.01 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप है। ईडी ने अपनी रिपोर्ट में महेश जोशी के बेटे की फर्म में 50 लाख रुपए का लेनेदेन होने का दावा किया है।

बेटा पहुंचा महेश जोशी को लेने 
पूर्व मंत्री महेश जोशी को रिहा होने के दौरान उनके बेटे रोहित जोशी समेत करीब 25 समर्थक पहुंचे। जोशी शाम करीब साढ़े छह बजे जेल से बाहर आए। 

मुझे गलत तरीके से फंसाया गया: जोशी
जेल से बाहर मीडिया से बात करते हुए जोशी ने कहा कि मैं पूरी तरह निर्दोष हूं। मुझे गलत तरीके से फंसाया गया है। केन्द्र सरकार केन्द्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्ष के नेताओं का निशाना बना रही है। जोशी ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता। चूंकि मामला अदालत में चल रहा है, इसलिए इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। हम न्याय की लड़ाई लडेंगे।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान