कंगना के खिलाफ दायर किया जाना चाहिए राष्ट्रद्रोह का मुकदमा : कांग्रेस

कंगना के खिलाफ दायर किया जाना चाहिए राष्ट्रद्रोह का मुकदमा : कांग्रेस

कांग्रेस ने अभिनेत्री कंगना रनौत पर हमला किया है। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने कहा कि उन्होंने देश के शहीदों का अपमान किया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अभिनेत्री कंगना रनौत पर हमला किया है। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने कहा कि उन्होंने देश के शहीदों का अपमान किया है। इसलिए उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उनसे सरकार के दिए हुए सम्मान वापस लिए जाने चाहिए।

प्रवक्ता ने कहा कि कंगना रनौत को उन्होंने महात्मा गांधी तथा देश के शहीदों का अपमान किया है। उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दायर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कंगना को मुद्दों और तथ्यों की समझ नहीं है। हिन्दू और हिंदुत्व संबंधी विवाद पर प्रवक्ता ने कहा कि महात्मा गांधी हिन्दू और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे हिंदुत्व के प्रतीक है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News