भारत ने जीती सीरीज

भारत ने जीती सीरीज

न्यूजीलैंड को दूसरे टी-20 मैच में 7 विकेट से हराया, हर्षल प्लेयर ऑफ द मैच

रांची। सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (65)और कप्तान रोहित शर्मा (55) के शानदार अर्धशतकों तथा उनके बीच 117 रन की ओपनिंग साझेदारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी-20 मुकाबले में शुक्रवार को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली।  न्यूजीलैंड ने मुकाबले में हालांकि तेज शुरुआत की लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए मेहमान टीम को 20 ओवर में छह  विकेट पर 153 रन के  स्कोर पर रोक दिया और  सलामी बल्लेबाजों की ओपनिंग साझेदारी की बदौलत 17.2 ओवर में तीन विकेट पर 155 रन बनाकर मैच और सीरीज अपने नाम कर ली।


ओपनर्स ने बनाई शतकीय साझेदारी

भारत ने इस तरह रांची में लगातार तीसरा टी-20 मैच जीत लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को दोनों ओपनरों ने शतकीय शुरुआत दी। राहुल ने मैच में थर्डमैन पर चौका लगाकर अपनी शुरुआत की और छक्का मारकर अपना 16वां अर्धशतक पूरा किया जबकि रोहित ने भी छक्का मारकर अपना 25वां अर्धशतक पूरा किया। राहुल ने 49 गेंदों पर 65 रन में छह चौके और दो छक्के लगाए।   पंत ने लगातार दो छक्के जड़ दिलाई जीत रोहित ने 36 गेंदों पर 55 रन में एक चौका और पांच छक्के लगाए। पिछले  मैच में अर्धशतक बनाने वाले सूर्यकुमार यादव इस बार सिर्फ एक रन बनाकर टिम साउदी का शिकार बने। साउदी ने चार ओवर में मात्र 16 रन देकर भारत के तीनों  विकेट निकाले।  रिषभ पंत ने जेम्स नीशम के पारी के 18वें ओवर में लगातार दो छक्के मारकर मैच का भारत के पक्ष में फैसला कर दिया।  कीवी टीम ने पॉवरप्ले में बनाए 64 रन इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने लगातार दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने तेज शुरुआत की  और छह ओवर के पॉवरप्ले में 64 रन ठोक डाले। लेकिन इसके बाद भारत के दोनों स्पिनरों ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल ने मध्य ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए कीवी बल्लेबाजों पर अंकुश लगाया। पटेल ने चार ओवर में 26 रन दिए और मार्क चैपमैन का विकेट लिया। चैपमैन ने 17 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 21 रन बनाए।

स्कोर-बोर्ड
न्यूजीलैंड पारी:     रन    गेंद    4    6
गुप्तिल को. पंत बो. चाहर    31    15    3    2
मिचेल को. यादव बो. हर्षल    31    28    3    0
चैपमैन को. राहुल बो. अक्षर    21    17    3    0
फिलिप्स को. स्थानापन्न बो. हर्षल    34    21    1    3
सिफर्ट को. कुमार बो. अश्विन    13    15    1    0
नीशम को. पंत बो. कुमार    3    12    0    0
सैंटनर अविजित    8    9    0    0
एडम मिल्ने अविजित    5    4    0    0
अतिरिक्त :     7
कुल : 20 ओवर में 6 विकेट पर 153 रन।
विकेट पतन : 1-48 (मार्टिन गुप्तिल), 2-79 (मार्क चैपमैन), 3-90 (डेरिल मिचेल), 4-125 (टिम सिर्फट), 5-137 (ग्लेन फिलिप्स), 6-140 (जेम्स नीशम).
गेंदबाजी : भुवनेश्वर कुमार 4-0-39-1, दीपक चाहर 4-0-42-1, अक्षर पटेल 4-0-26-1, रविचन्द्रन अश्विन 4-0-19-1, हर्षल पटेल 4-0-25-2.


भारत पारी:     रन    गेंद    4    6
राहुल को. फिलिप्स बो. साउदी    65    49    6    2
रोहित को. गुप्तिल बो. साउदी    55    36    1    5
वेंकटेश अय्यर अविजित    12    11    2    0
सूर्यकुमार बो. साउदी    1    2    0    0
रिषभ पंत अविजित    12    6    0    2
अतिरिक्त :     10
कुल : 17.2 ओवर में 3 विकेट पर 155 रन।
विकेट पतन : 1-117 (केएल राहुल), 2-135 (रोहित शर्मा), 3-137 (सूर्यकुमार यादव).
गेंदबाजी : टिम साउदी 4-0-16-3, ट्रेंट बोल्ट 4-0-36-0, मिचेल सैंटनर 4-0-33-0, एडम मिल्ने 3-0-39-0, ईश सोढी 2-0-13-0, जेम्स नीशम 02.-0-12-0. .
प्लेयर ऑफ द मैच : हर्षल पटेल (भारत)

Post Comment

Comment List

Latest News