कप्तानी में रो-हिट : भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से किया क्लीन स्वीप

कप्तानी में रो-हिट : भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से किया क्लीन स्वीप

भारत ने न्यूजीलैंड को 73 रन से हराया

कोलकाता। कप्तान रोहित शर्मा (56) के शानदार अर्धशतक और लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल (9 पर 3) की घातक गेंदबाजी तथा हर्षल पटेल (18 और 26 पर 2) के हरफनमौला खेल की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे और अंतिम टी-20 क्रिकेट मैच में रविवार को 73 रन से पराजित  कर तीन मैचों  की सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। भारतीय टीम  तूफानी शुरुआत और अंतिम ओवरों में जोरदार प्रहारों की बदौलत  निर्धारित 20 ओवरों में सात  विकेट पर 184 रन का मजबूत स्कोर बनाया और न्यूजीलैंड को 17.2 ओवर में 111 रन पर ढेर कर सीरीज को क्लीन स्वीप किया।  

ओपनर्स ने दी तूफानी शुरुआत
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत लोकेश राहुल और रविचंद्रन अश्विन को आराम देकर इशान किशन और युजवेंद्र चहल को टीम में लाये। भारत को रोहित और किशन ने तूफानी शुरुआत दी और पहले छह ओवर में 69 रन ठोक डाले। रोहित और किशन दोनों ने ही इस दौरान जमकर शॉट लगाए। रोहित ने 56 रन की अपनी पारी का तीसरा छक्का लगाते हुए टी-20 में अपने 150 छक्के पूरे किये।

चाहर ने 8 गेंदों पर बनाए नाबाद 21 रन

श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर ने पांचवें विकेट के लिए 36 रन जोड़े लेकिन इसके बाद एक रन के अंतराल में दोनों बल्लेबाज आउट हुए। वेंकटेश को ट्रेंट बोल्ट ने चैपमैन के हाथों कैच कराया जबकि श्रेयस को एडम मिल्ने ने आउट किया। वेंकटेश ने 15 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाए जबकि श्रेयस ने 20 गेंदों में दो चौकों के सहारे 25 रन बनाए। हर्षल पटेल ने 11 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाये। अक्षर पटेल दो रन पर नाबाद रहे जबकि दीपक चाहर ने आठ गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 21 रन बनाए। भारत की पारी  184 रन के मजबूत स्कोर पर जाकर थमी।


न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तानी संभाल रहे सेंटनेर 27 रन पर तीन विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे: सेंटनर ने झटकें पहले तीन विकेट
भारत को पहला झटका लेफ्ट आर्म स्पिनर मिशेल सेंटनर ने सातवें ओवर में किशन को आउट कर दिया। किशन ने 21 गेंदों पर 29 रन में छह चौके लगाए। सेंटनर ने इस ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। सूर्य लगातार दूसरे मैच में सस्ते में आउट हुए। षभ पंत छह गेंदों में चार रन बनाकर सेंटनर के दूसरे और पारी के नौंवें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए। पंत का विकेट 83 के स्कोर पर गिरा।


सोढ़ी ने रोहित को पवेलियन लौटाया

कप्तान रोहित ने चौका मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन फिर वह लेग स्पिनर ईश सोढ़ी को रिटर्न कैच दे बैठे। रोहित ने आगे निकलकर जोरदार शॉट लगाया लेकिन गेंद सोढी के दाएं हाथ में जाकर जैसे चिपक गई।  रोहित अपना 26वां अर्धशतक बनाने के बाद आउट हुए। उन्होंने 31 गेंदों पर 56 रन में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। रोहित का विकेट 103 के स्कोर पर गिरा।

स्कोर बोर्ड
भारत पारी :     रन    गेंद    4    6
रोहित को. एंड बो. सोढ़ी     56    31    5    3
इशान को. सिर्फट बो. सेंटनर    29    21    6    0
सूर्यकुमार को. गुप्तिल बो. सेंटनर    0    4    0    0
पंत को. नीशम को. सेंटनर     4    6    0    0
अय्यर को. मिशेल बो. मिल्ने     25    20    2    0
वेंकटेश को. चैपमैन बो. बोल्ट     20    15    1    1
अक्षर अविजित     2    4    0    0
हर्षल हिट विकेट बो. फर्ग्युसन     18    11    2    1
दीपक चाहर अविजित     21    8    2    1
अतिरिक्त :     9
कुल : 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन।
विकेट पतन : 1-69 (इशान), 2-71 (सूर्यकुमार), 3-83 (पंत), 4-103 (रोहित), 5-139 (वेंकटेश), 6-140 (अय्यर), 7-162 (हर्षल).
गेंदबाजी : बोल्ट 4-0-31-1, मिल्ने 4-0-47-1, फर्ग्युसन 4-0-45-1, सेंटनर 4-0-27-3, सोढ़ी 4-0-31-1.


न्यूजीलैंड पारी  :     रन    गेंद    4    6
गुप्तिल को. सूर्यकुमार बो. चहल     51    36    4    4
मिचेल को. हर्षल बो. अक्षर     5    6    1    0
चैपमैन स्टं. पंत बो. अक्षर     0    2    0    0
फिलिप्स बो. अक्षर     0    4    0    0
सिर्फट रनआउट     17    18    1    0
नीशम को. पंत बो. हर्षल     3    7    0    0
सेंटनर रनआउट     2    4    0    0
मिल्ने को. रोहित बो. वेंकटेश     7    6    0    1
सोढ़ी को. सूर्यकुमार बो. हर्षल     9    11    2    0
फर्ग्युसन को. एंड बो. दीपक     14    8    0    2
बोल्ट अविजित     2    2    0    0
अतिरिक्त :     1
कुल : 17.2 ओवर में 111 रन।
विकेट पतन : 1-21 (मिचेल), 2-22 (चैपमैन), 3-30 (फिलिप्स), 4-69 (गुप्तिल), 5-76 (सिर्फट), 6-76 (नीशम), 7-84 (सेंटनर), 8-93 (मिल्ने), 9-95 (सोढ़ी), 10-111 (फर्ग्युसन).
गेंदबाजी : भुवनेश्वर 2-0-12-0, दीपक चाहर 2.2-0-26-1, अक्षर 3-0-9-3, युजवेन्द्र 4-0-26-1, वेंकटेश 3-0-12-1, हर्षल 3-0-26-2.
प्लेयर ऑफ द मैच : अक्षर पटेल (भारत)
प्लेयर ऑफ द सीरीज : रोहित शर्मा (भारत)

मध्य क्रम में अब भी सुधार जरुरी है : रोहित शर्मा

प्लेयर ऑफ द सीरीज बने भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टी-20 रविवार को  जीतने और सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बावजूद कहा कि मध्य क्रम में अब भी सुधार की जरूरत है।  रोहित ने मैच के बाद कहा, अच्छी शुरुआत करना हमेशा से सबसे अधिक जरूरी होता है। ओस की वजह से गेंद बल्ले पर भी अच्छे से आती  है। हां, मध्य क्रम में अब भी सुधार की जरूरत है, लेकिन निचले मध्य क्रम ने अच्छा खेला। हर्षल पटेल ने इस सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी की, चहल, अक्षर, अश्विन तीनों स्पिनरों ने बेहतरीन गेंदबाजी की, केएल राहुल बेहतरीन थे। वेंकटेश अय्यर हमारे लिए काफी उपयोगी साबित होने वाले हैं। यह हमारे लिए बढ़िया है कि हमारे गेंदबाज भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और आगे आने वाले समय में भी यही टीम का टेमप्लेट होने वाला है।

भारत वाकई बढ़िया खेला : सेंटनर
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भारत से सीरीज 0-3 से गंवाने के बाद कहा कि भारत ने वाकई बढ़िया खेला।  तीसरे टी-20 के बाद सेंटनर ने कहा, उनकी टीम काफी बेहतर थी। आज ओस का भी कुछ अधिक प्रभाव दूसरी पारी में देखने को नहीं मिला, लेकिन भारत में आप इस बारे में कुछ भविष्यवाणी भी नहीं कर सकते। केन विलियमसन एक बड़े खिलाड़ी हैं, निश्चित रूप से उनकी कमी खली। एक स्पिनर के रूप में आपको यहां पर परेशानी आ सकती है, लेकिन मैंने परिस्थितियों से तालमेल बिाया और इस तरह की गेंदबाजी कर पाया।

Post Comment

Comment List

Latest News

Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व में तय किया था कि किसी भी लोकसभा सीट पर परिवारवाद के...
राजस्थान में गर्मी बढ़ते ही हीट वेव पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग  
अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट रोकने के लिए हाईटेक बनेगा सिस्टम
वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 93.61 करोड़ रही
दलित और अल्पसंख्यक वोटों को साधने में जुटी कांग्रेस
बगरू में तीन दिवसीय जुगलदरबार लक्खी मेला आगाज, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
विवाह से चंद घंटों पहले मेनाल रेजीडेंसी में करंट से दूल्हे की मौत