आज का 'राशिफल'
जानिए क्या कहता है आपका राशिफल
व्यापार अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना है। आय से अधिक व्यय होने से मन विचलित रहेगा। धार्मिक यात्राओं का योग है। बुजूर्ग की सलाह मानें।
मीन-यात्राओं को टालना श्रेयकर है, गंभीर दुर्घटना का योग है। व्यापार अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना है। आय से अधिक व्यय होने से मन विचलित रहेगा। धार्मिक यात्राओं का योग है। बुजूर्ग की सलाह मानें।
मकर-आय के नए स्त्रोत बनेंगे, नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। गत दिनों में जो भविष्य की नई योजनाएं बनाई उन्हें फलीभूत करने का समय आ रहा है मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक-स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, खान पान पर नियंत्रण रखें।भाई व मित्रों से विवाद से बचें। माता व भाई के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। राज्य पक्ष मजबूत है, राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे, अधीनस्थों से फायदा मिलेगा। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे।
कुंभ-परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। प्रियजनों के साथ भ्रमण का योग है। राजकीय मामले पक्ष में रहेंगे। अधीनस्थों का सहयोग व्यापार में लाभ दिलाएगा। बुजूर्गांंे के स्वास्थ्य में सुधार होगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।वाहन खरीदने का योग।
धनु-स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। गुप्त धन प्राप्ति का योग है, आय में वृद्धि होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग है। छोटी मोटी परेशानी को छोड दिन उत्तम रहेगा। राज्य पक्ष व उच्च अधिकारियों से लाभ।
तुला-दिन सामान्य रहेगा। शेयर बाजार में लाभ होगा। राजकीय मामले पक्ष रहेंगे। नौकरी में उन्नति होगी, नए पद प्राप्त होंगे। आय बढेगी। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी से छोटी मोटी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है
सिंह-दिन सामान्य रहेगा। रूके हुए कार्य आज पूरे होंगे,अचानक धन प्राप्त होगा। व्यापार, शेयर बाजार व अन्य रोजगार के क्षेत्रों में उन्नति के कारण अधीनस्थों या गुप्त शत्रुओं से परेशानी हो सकती है। पुराने मित्रों से हुई मुलाकात नई कार्य योजनाओं को फलीभूत करेगी।
कन्या-दिन अनुकूल है। व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे। मानसिक रूप से स्वयं को सक्षम महसूस करेंगे। आत्मविश्वास में बढोतरी होगी। लेकिन स्वास्थ्य खराब होने से मानसिक रूप से स्वयं को असहज महसूस करेगे। बुजूर्गों की सलाह पर ध्यान दें। उधार देने से बचें
कर्क-दिन संभल कर व्यतीत करें, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। चिकित्सकीय परामर्श लें।व्यापार व शेयर बाजार में हानि की संभावना है। बुजूर्गों से व्यापार के संबंध में सलाह मशविरा अवश्य करें।
मिथुन-आय बढेगी, मन प्रसन्न रहेगा।अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी। पेट संबंधी समस्या से परेशान रहेंगे, चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है।
मेष-दिन सामान्य हैै। परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी समस्याऐं दूर होगी। लेकिन स्वयं पुराने रोग से परेशान रहेंगे, खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में सुधार होगा, आय बढेगी। भाई बहिन का सहयोग मिलेगाघर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।
वृष-स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनी रहेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें।अधीनस्थों का व्यवहार सुधरेगा, व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा के लिए उन्नति के योग हैं। राजकीय मामलों में लाभ मिलेगा। आय से अधिक खर्चमानसिक रूप से परेशानी देगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List