गैर कांग्रेस के विपक्ष

गैर कांग्रेस के विपक्ष

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कांग्रेस को छोड़कर विपक्षी दलों का एक मोर्चा बना राष्ट्रीय विकल्प तैयार करने के प्रयास कर रही हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कांग्रेस को छोड़कर विपक्षी दलों का एक मोर्चा बना राष्ट्रीय विकल्प तैयार करने के प्रयास कर रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक बयान में कहा कि राज्यों के क्षेत्रीय दलों को अपना एक नेता तय करके 2024 में भाजपा का मुकाबला करना चाहिए। नि:संदेह ममता बनर्जी एक सशक्त नेता बनकर उभरी हैं और पश्चिम बंगाल का लगातार चौथी बार नेतृत्व कर रही हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पश्चिम बंगाल एक जोरदार अभियान के साथ पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन तृणमूल कांग्रेस को भारी जनादेश मिला और भाजपा की दाल नहीं गल पाई। आज भी भाजपा के तेलंगाना तमिलनाडु, केरल व पश्चिम बंगाल में पांव नहीं जम पाए हैं। इन राज्यों में क्षेत्रीय दल ही ज्यादा प्रभावशाली हैं। हालांकि क्षेत्रीय दल जात-पांत फैलाकर क्षेत्रीयता को उभारने की राजनीति करने के साथ-साथ परिवारवाद की भी राजनीति कर रहे हैं। नि:संदेह इससे देश की एकता व अखण्डता प्रभावित होती है। कुछ राज्यों में तो ऐसे दल हैं, जो भारतीय संविधान को ही नकारने की हिमाकत तक कर रहे हैं। भारत में दशकों तक द्वि-दलीय शासन व्यवस्था चलती रही हैं, लेकिन कांग्रेस ने सर्वाधिक समय तक देश को नेतृत्व किया है। लेकिन आज कांग्रेस सबसे बड़ा राष्ट्रीय दल होते हुए भी अपना जनादेश तैयार नहीं कर सकी हैं। भाजपा लगातार दूसरी बार देश को नेतृत्व दे रही है। भारत की राष्ट्रीय राजनीति में आज भी केवल दो ही दलों भाजपा व कांग्रेस को राष्ट्रीय दलों के रूप में स्वीकारा जाता है। कई राज्यों में क्षेत्रीय दलों की मजबूती के बावजूद लोकसभा चुनावों में भाजपा ही लोगों की पहली पसंद रही है। ममता बनर्जी शायद यह बात भूल रही हैं। 2024 में लोकसभा के चुनाव होंगे न कि विधानसभाओं के लिए। इसके अलावा आज भी दो सौ लोकसभा की ऐसी सीटें हैं, जिन पर भाजपा व कांग्रेस के बीच ही सीधा मुकाबला होता है। इसके अलावा सबसे बड़ी बात यह है कि कांग्र्रेस के पास देश  को नेतृत्व देने के लिए एक ठोस वैकल्पिक विचारधारा और दृष्टि है जो किसी भी क्षेत्रीय दल के पास नहीं है। लोकतंत्र में एक मजबूत विपक्ष होना चाहिए, लेकिन क्षेत्रीय दलों को एकजुट करना आसान नहीं है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित