चीन ने ताइवान की ओर विमान और पोत भेजे

ताइवान ने स्थिति पर नजर रखने के लिए भू आधारित मिसाइल प्रणाली तैनात की

चीन ने ताइवान की ओर विमान और पोत भेजे

बीजिंग ताइवान को अपने प्रांत के रूप में देखता है और ताइपे के साथ विदेशी देशों के किसी भी आधिकारिक संपर्क का विरोध करता है।

बीजिंग। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसके सशस्त्र बलों ने द्वीप की ओर  आने वाले चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के 31 विमानों और चार पोत देखे हैं। मंत्रालय ने ट्विटर पर कहा कि 31 पीएलए विमान और  चीन की नौ सेना की चार पोतों के ताइवान के निकट आने की जानकारी आज सुबह करीब छह बजे हुई।

मंत्रालय ने कहा कि छह जे-11 लड़ाकू विमानों, तीन जे-16, दो जे-10 और एक बीजेडके-007 ड्रोन सहित चीन के 12 विमानों ने ताइवान की ओर आते हुए समुद्री मध्य रेखा को पार किया। ताइवान ने स्थिति पर नजर रखने के लिए हवाई और समुद्री गश्ती दल भेजे हैं और भू आधारित मिसाइल प्रणाली तैनात की है। 

तत्कालीन अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पैलोसी के अगस्त की शुरुआत में ताइवान का दौरा करने के बाद चीन ने द्वीप के आस पास बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया, जिससे ताइवान जलडमरूमध्य में तनाव और बढ़ गया है। बीजिंग ने पैलोसी की द्वीप यात्रा की निंदा की। 

1949 से ताइवान को चीन से स्वतंत्र घाोषित किया गया। बीजिंग ताइवान को अपने प्रांत के रूप में देखता है और ताइपे के साथ विदेशी देशों के किसी भी आधिकारिक संपर्क का विरोध करता है।

Read More तेलंगाना में तेज हवा से ढहा 8 साल से बन रहा पुल

Post Comment

Comment List

Latest News