उत्तराखंड में पुलिस ने 2 चरस तस्करों को किया गिरफ्तार
बेचने के लिए ले जा रहे थे
विशेष अभियान समूह (एसओजी) की टीम को मुखबिर से चरस तस्करी की सूचना मिली। दोनों तस्कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
नैनीताल। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में पुलिस ने 2.5 किलोग्राम चरस के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्रामीण क्षेत्रों से चरस एकत्र कर बेचने के लिए ले जा रहे थे। विशेष अभियान समूह (एसओजी) की टीम को मुखबिर से चरस तस्करी की सूचना मिली। दोनों तस्कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के पास से लगभग 2.5 लाख रुपये की चरस बरामद हुई है। आरोपियों ने बताया कि वह बरामद मादक पदार्थ चरस को कम कीमत में खरीद कर लाये है और बेचने के लिये ले जा रहे थे।
Tags: arrested
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Dec 2025 19:37:40
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री ही संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।...

Comment List