अमेरिका ने चीनी कंपनी हुआवेई को निर्यात पर लगायी पाबंदी

कंपनी को माना गया था राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा

अमेरिका ने चीनी कंपनी हुआवेई को निर्यात पर लगायी पाबंदी

हुआवेई पर प्रतिबंध पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कार्यकाल के दौरान शुरू हुआ था। चीनी फर्मों पर तब कार्रवाई की रणनीति के हिस्से के रूप में शिपमेंट केवल सरकार की अनुमति के साथ ही संभव था, उसे अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माना गया था।

वाशिंगटन। अमेरिका ने अपनी कंपनियों को चीन की दूरसंचार कंपनी हुआवेई को निर्यात करने के लिए लाइसेंस जारी करना बंद कर दिया है। अमेरिकी प्रशासन चीनी दूरसंचार कंपनी को अमेरिकी प्रौद्योगिकी की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के बहुत करीब पहुंच गया है। द फाइनेंशियल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। हुआवेई पर प्रतिबंध पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कार्यकाल के दौरान शुरू हुआ था। चीनी फर्मों पर तब कार्रवाई की रणनीति के हिस्से के रूप में शिपमेंट केवल सरकार की अनुमति के साथ ही संभव था, उसे अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माना गया था।

अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने कई कंपनियों को अधिसूचित किया था कि वह हुआवेई को अमेरिकी प्रौद्योगिकी निर्यात करने के लिए लाइसेंस नहीं देगी। समाचार पत्र ने चर्चाओं में कुछ लोगों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी थी। हुआवेई एक दूरसंचार उपकरण निर्माता कंपनी है, जिसे अमेरिका राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे के रूप में देखता है। हुआवेई पर अभी भी इस मामले में आरोप लगे हैं, यह मामला अमेरिकी जिला अदालत में लंबित है। हुआवेई पर न्याय में बाधा डालना, अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों से व्यापार रहस्य चुराने की साजिश रचने और बैंक धोखाधड़ी करने जैसे आरोप लगे हैं। हुआवेई ने हालांकि अदालत में निर्दोष होने की गुहार लगायी है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई