पुतिन का भारत दौरा : रूसी राष्ट्रपति की 4 वर्ष के अंतराल पर हो रही यात्रा, वार्षिक शिखर सम्मेलन में मोदी के साथ होगी बातचीत 

जोरदार स्वागत किया जाएगा

पुतिन का भारत दौरा : रूसी राष्ट्रपति की 4 वर्ष के अंतराल पर हो रही यात्रा, वार्षिक शिखर सम्मेलन में मोदी के साथ होगी बातचीत 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम दो दिवसीय भारत यात्रा पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर हो रही यह यात्रा चार साल बाद हो रही है। दोनों नेता 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, एस-400, सुखोई-57 सौदे और तेल आयात पर बातचीत करेंगे। पुतिन राजघाट जाएंगे और राष्ट्रपति मुर्मु के यहां रात्रि भोज का आयोजन होगा।

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बहु प्रतीक्षित भारत यात्रा पर गुरुवार शाम पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर दो दिन की यात्रा पर आ रहे पुतिन का पालम हवाई अड्डा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। रूसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा चार वर्ष के अंतराल पर हो रही है।

विदेश मंत्रालय ने बताया  कि पुतिन के कार्यक्रमों में 23 वें भारत रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत सबसे प्रमुख आयोजन है। सूत्रों के अनुसार पुतिन यहां पहुंचने के बाद शाम को प्रधानमंत्री निवास पर मोदी से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री ने उनके सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया है। इस दौरान शिखर सम्मेलन से पहले दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय, द्विपक्षीय और वैश्विक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बातचीत होने की संभावना है।

पुतिन के आधिकारिक कार्यक्रमों की शुरुआत राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में उनके पारंपरिक और भव्य स्वागत के साथ होगी। रूसी राष्ट्रपति, राष्ट्रपति भवन से सीधे राजघाट जाएंगे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद पुतिन हैदराबाद हाउस जाएंगे, जहां वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ 23 वें भारत रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पुतिन और मोदी संयुक्त प्रेस वक्तव्य भी देंगे।

शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों पक्षों के बीच रक्षा, सुरक्षा और व्यापार जैसे क्षेत्रों पर विशेष रूप से बातचीत होगी। दोनों नेता परस्पर हित के मुद्दों के साथ-साथ वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे। बातचीत के दौरान भारत द्वारा एस 400 वायु रक्षा प्रणाली की खरीद पर मुख्य रूप से बात किए जाने की संभावना है। इसके अलावा रूस की तरफ से पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान सुखोई 57 के सौदे पर भी बातचीत की जा सकती है।

Read More टेक्सस में अंधाधुंध फायरिंग में भारतीय मूल की छात्रा सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौत; संदिग्ध की मौत, पुलिस जांच शुरू

रूस से तेल खरीद के मुद्दे पर भी दोनों देश चर्चा करेंगे। भारत रूस के साथ व्यापार घाटे को कम करने की दिशा में भी प्रभावी उपायों के बारे में चर्चा करेगा। पुतिन एक बिजनेस कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसमें दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने के उपायों पर ध्यान दिया जाएगा।

Read More खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन: श्रीनगर सहित घाटी में सुरक्षा कड़ी, हिंसक झड़पों में 10 लोग घायल

शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पुतिन के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया है। रात्रि भोज के बाद शुक्रवार रात को ही पुतिन स्वदेश रवाना हो जाएंगे।

Read More मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, हथियार और गोलाबारूद का जखीरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगाए जाने की घोषणा के बाद उत्पन्न स्थिति और घटनाक्रमों के बीच पुतिन की इस यात्रा को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्पेशल टीम ने किया खुलासा : वर्ल्ड कप टी-20 फाइनल मैच पर एक करोड़ से ज्यादा का सट्टा पकड़ा, रावत नगर में छापा मारकर 10 को दबोचा स्पेशल टीम ने किया खुलासा : वर्ल्ड कप टी-20 फाइनल मैच पर एक करोड़ से ज्यादा का सट्टा पकड़ा, रावत नगर में छापा मारकर 10 को दबोचा
जिला स्पेशल टीम ने रावत नगर में छापा मारकर टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल पर ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़। पुलिस ने...
विधानसभा में उठा अवैध कॉलोनियों का मुद्दा, महावीर जयंती की छुट्टी 30 मार्च करने की मांग
एएफसी महिला एशियाई कप 2026: राष्ट्रगान गाने से मना करने वाली पांचों ईरानी महिला फटबॉलरों को ऑस्ट्रेलिया ने दी शरण, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी किया समर्थन
परवन वृहद परियोजना : अनियमितताओं, देरी और राजनीतिक आरोपों के बीच अटकी हाड़ौती की जीवनदायिनी
CBSE 12वीं गणित का पेपर: क्यूआर कोड स्केन करने पर खुल रहा था यूट्यूब का वीडियो, गाना गाते हुए दिखा युवक
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की बेलूर मठ एवं दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना, स्वामी गौतमानंदजी महाराज से लिया आशीर्वाद 
सरिस्का में मीडिया कार्यशाला और सफारी का आयोजन : टाइगर रिजर्व की चुनौतियों पर होगी चर्चा, मीडिया को प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण की गतिविधियों से रूबरू कराने की पहल