इंडोनेशिया में भूकंप के मध्यम झटके महूसस किए गए

रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता मापी गई

इंडोनेशिया में भूकंप के मध्यम झटके महूसस किए गए

भूकंप से किसी के हताहत होने या नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है।

जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में गुरुवार को भूकंप के मध्यम झटके महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता मापी गयी। अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 06:28 बजे आये इस भूकंप का केंद्र पूर्वी प्रांत पापुआ के जयपुरा शहर से 10 किलोमीटर पश्चिम में सतह से 43 किलोमीटर (27 मील) की गहराई पर था।

भूकंप से किसी के हताहत होने या नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है।

Tags: earthquak

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News