ट्रंप की कोलंबिया के राष्ट्रपति पेट्रो को चेतावनी : ड्रग्स पर करें कार्रवाई, कहा- वरना चुकानी पड़ेगी भारी कीमत

संदिग्ध ड्रग्स तस्करी वाली नौकाओं पर कुल 21  हमले किए

ट्रंप की कोलंबिया के राष्ट्रपति पेट्रो को चेतावनी : ड्रग्स पर करें कार्रवाई, कहा- वरना चुकानी पड़ेगी भारी कीमत

उन्हें समझदार बनना होगा, वरना वह अमेरिका का अगला निशाना होंगे और मुझे उम्मीद है कि वह सुन रहे होंगे।

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो को चेतावनी दी है कि यदि वह देश में मादक पदार्थों की स्थिति  पर ध्यान नहीं देते हैं, तो उन्हें Þभारी मुसीबतÞ का सामना करना पड़ सकता है। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि अगर वह (पेट्रो) समझदारी से काम नहीं लेते है, तो उनको भारी मुसीबत का सामना करन पड़ सकता है। कोलंबिया बहुत अधिक ड्रग्स का निर्माण कर रहा है। उनके पास कोकीन बनाने वाली फैक्ट्रियाँ हैं, और वे इसे सीधे अमेरिका में बेचते हैं। इसलिए उन्हें समझदार बनना होगा, वरना वह अमेरिका का अगला निशाना होंगे और मुझे उम्मीद है कि वह सुन रहे होंगे।

ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने अभी तक पेट्रो से बात करने पर विचार नहीं किया है, उनके बारे में ज्यादा नहीं सोचा है। इस सप्ताह की शुरुआत में पॉलिटिको को दिए गए एक साक्षात्कार में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि वह कोलंबिया और मेक्सिको के संदिग्ध ड्रग्स तस्करी करने वाले अपराधियों पर हमला करने की संभावना को खारिज नहीं करेंगे। हाल के महीनों में अमेरिका ने कैरिबियन में संदिग्ध ड्रग्स तस्करी में शामिल नावों पर हमले किए हैं। अमेरिका इसके लिए मुख्य रूप से वेनेजुएला पर ड्रग्स भेजने का दोष लगाता है। पेंटागन के प्रेस सचिव किंग्सले विल्सन ने कहा कि अमेरिका ने संदिग्ध ड्रग्स तस्करी वाली नौकाओं पर कुल 21  हमले किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप 82 लोगों की मौत हुई है।

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

सुरों में सजी जीवन की सीख : JLF में गौर गोपाल दास का राग–वैराग्य, कहा- हर जीवन एक अधूरी धुन की तरह है, जिसमें कोई न कोई बोझ छुपा होता है सुरों में सजी जीवन की सीख : JLF में गौर गोपाल दास का राग–वैराग्य, कहा- हर जीवन एक अधूरी धुन की तरह है, जिसमें कोई न कोई बोझ छुपा होता है
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का एक सत्र उस वक्त सुरों और संवेदनाओं में डूब गया, जब मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास...
असर खबर का : पशु चिकित्सा केन्द्र पर लगा मिला ताला, अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप को लिखा पत्र : भारत से दालों पर टैरिफ कम करवाने की मांग की, कहा- दलहन उत्पादकों को हो रहा नुकसान
दिल्ली में घने कोहरे की चादर : धुंध के बीच दृश्यता प्रभावित होने से कई उड़ानें रद्द, बहुत खराब श्रेणी में एक्यूआई 
लेबनानी सेना बढ़ा रही अपनी संख्या, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- लेबनानी सेना को क्षमता बढ़ाने के लिए मदद की आवश्यकता 
अनुवाद सिर्फ शब्दों को दूसरी भाषा में बदलना नहीं  यह भावनाओं को समझाने का काम : पूनम सक्सेना
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 : लेखिका शोभा डे ने मीडिया से बातचीत, कहा- सुरक्षित कार्यस्थल और संवेदनशीलता के मामले में अमेरिका जैसे देश भी भारत से पीछे