फेल हुआ ट्रंप का सीजफायर: थाईलैंड का कंबोडिया पर एयर स्ट्राइक, थाई सैनिक की मौत, फिर शुरू हुई दोनों देशों में जंग

थाईलैंड–कंबोडिया सीमा पर फिर बढ़ा तनाव

फेल हुआ ट्रंप का सीजफायर: थाईलैंड का कंबोडिया पर एयर स्ट्राइक, थाई सैनिक की मौत, फिर शुरू हुई दोनों देशों में जंग
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्धविराम टूटने के बाद सीमा पर दो दिन से फायरिंग जारी है। थाईलैंड ने F-16 जेट तैनात किए और सीमावर्ती इलाकों को खाली करवाया। एयर स्ट्राइक और जवाबी हमले में एक थाई सैनिक की मौत हुई।

थाईलैंड। एक तरफ रूस और हमास की जंग रूकने का नाम नहीं ले रही हैं और इसी बीच अब खबर आ रही हैं कि थाईलैंड और कंबोडिया 
एक बार फिर आमने सामने आ चुके हैं। करीब 45 दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दोनों देशों के बीच सीजफायर करवाया था लेकिन अब वो युद्धविराम समझौता टूट गया और 2 दिनों से दोनों देशों की सीमा पर फायरिंग चल रही है। सूत्रों के अनुसार थाईलैंड ने अपनी सीमा पर F-16 फाइटर जेट तैनात कर रखें हैं और साथ बॉर्डर के आस पास बसे हुए शहरों को खाली करवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि आज भी थाईलैंड की रॉयल एयरफोर्स ने तडके कंबोडिया पर एयर स्ट्राइक भी की थी, जिसकी जवाबी कार्रवाई में एक थाई सैनिक की मौत होने की खबर सामने आ रही है। 

थाईलैंड सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल विंथाई ने जानकारी देते हुए बताया कि कंबोडिया ने हमें इस एयर स्ट्राइक के लिए उकसाया है और बीते दिन यानी 7 दिसंबर को कंबोडियाई सैनिकों ने बॉर्डर से सटे सी सा केट स्टेट के कंथारालक जिले के फू का लेक प्लान हिन पैट कोट इलाके में हवाई हमले किए जिसका हमारी सेना ने भी जवाब दिया। इसके आगे रॉयल थाई एयर फोर्स के प्रवक्ता एयर मार्शल जैक्रिट थम्माविचई ने जानकारी देते हुए इस बात की पुष्टि की है कि, कंबोडिया के इस हमले में हमारा एक सैनिक भी मारा गया है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जंग का कारण बॉर्डर पर बने प्राचीन खमेर मंदिरों को लेकर है, जिनमें से प्रमुख है प्रीत विहार, प्रसात ता मुएन थम और प्रसात ता क्रबे आदि। बता दें कि 19वीं-20वीं सदी में औपनेविशेक नक्शों में कंबोडिया ने इन मंदिरों को अपना बताया है लेकिन थाईलैंड इनको अपना हिस्सा बताता है। 

Read More 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में बोले खरगे, परिसीमन विधेयकों के खिलाफ विपक्षी दलों की एकजुटता जरूरी, गैर-भाजपा शासित राज्यों के साथ हो रहा भेदभाव 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...
करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त
उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें
नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 
एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल