'नाटु नाटु' गाने को ऑस्कर पुरस्कार, मोदी ने दी बधाई

मोदी ने कहा- यह नाटू नाटू की वैश्विक लोकप्रियता

'नाटु नाटु' गाने को ऑस्कर पुरस्कार, मोदी ने दी बधाई

मोदी ने भारतीय संगीत संगीतकार, एम.एम केरावनी, गीतकार, चंद्रबोस और पूरी टीम को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए आरआरआर फिल्म के 'नाटू नाटू' गीत के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीतने के लिए बधाई दी है।

हैदराबाद/नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  आंध्र प्रदेश के राज्यपाल न्यायमूर्ति एस नजीर और मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने तेलुगु फिल्म निर्माता एसएसएस राजामौली की हिट फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' के  अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 95वें अकादमी पुरस्कारों में ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फीचर फिल्म बनकर इतिहास रचने पर बधाई दी है। मोदी ने भारतीय संगीत संगीतकार, एम.एम केरावनी, गीतकार, चंद्रबोस और पूरी टीम को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए आरआरआर फिल्म के 'नाटू नाटू' गीत के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीतने के लिए बधाई दी है।

मोदी ने ट्वीट किया कि यह असाधारण है और 'नाटु नाटु' की वैश्विक लोकप्रियता है। उन्होंने आगे कहा  ''असाधारण। यह एक ऐसा गीत होगा, जिसे आने वाले वर्षों में याद किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए पूरी टीम को बधाई। भारत बहुत खुश और गौरवान्वित है।''

न्यायमूर्ति एस. अब्दुल नजीर ने संगीत निर्देशक एमएम केरावनी, गीतकार चंद्र बोस, गायक  राहुल सिप्लिगुंज, काला भैरव, कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित और आरआरआर फिल्म की पूरी टीम को 'नाटू नाटू' के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी में  प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कार जीतने के लिए बधाई दी। राज्यपाल ने अपने ट्वीट में कहा , ''यह तेलुगू लोगों के लिए एक ऐतिहासिक और गर्व का क्षण है। भविष्य में भी इस तरह के कई पुरस्कार जीतने की कामना।''

रेड्डी ने ट्वीट किया कि ऊंचा उड़ रहा है। मैं एक तेलुगु गीत पर गर्व से भर गया हूं, जो इतनी खूबसूरती से हमारी लोक विरासत का जश्न मना रहा है, जिसे आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उचित पहचान दी जा रही है। फिल्म निर्देशक राजामौली, तारक, रामचरण और एमएमकीरवानी ने वास्तव में उत्कृष्टता को फिर से परिभाषित किया है। पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी आरआरआर फिल्म की टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। 

Read More Health Insurance की उम्र की सीमा हटी, किसी भी उम्र में लिया जा सकता है बीमा

 

Read More महंगाई से मुक्ति के लिए कांग्रेस को दें वोट : खड़गे-राहुल

Post Comment

Comment List

Latest News

Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व में तय किया था कि किसी भी लोकसभा सीट पर परिवारवाद के...
राजस्थान में गर्मी बढ़ते ही हीट वेव पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग  
अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट रोकने के लिए हाईटेक बनेगा सिस्टम
वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 93.61 करोड़ रही
दलित और अल्पसंख्यक वोटों को साधने में जुटी कांग्रेस
बगरू में तीन दिवसीय जुगलदरबार लक्खी मेला आगाज, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
विवाह से चंद घंटों पहले मेनाल रेजीडेंसी में करंट से दूल्हे की मौत