राहुल गांधी का तंज: संसद में हमने उड़ाई सत्ता पक्ष की धज्जियां, नेताओं की खराब स्थिति देखकर बहुत अच्छा लगा 

वंदे मातरम् और SIR बहस पर विपक्ष का पलटवार

राहुल गांधी का तंज: संसद में हमने उड़ाई सत्ता पक्ष की धज्जियां, नेताओं की खराब स्थिति देखकर बहुत अच्छा लगा 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि वंदे मातरम् और मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण पर संसद में हुई बहस में विपक्ष ने सत्ता पक्ष को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि गृहमंत्री अमित शाह दबाव में थे और सदन में असंसदीय भाषा का प्रयोग किया। राहुल ने बड़े शहरों के बढ़ते प्रदूषण पर गंभीर चर्चा की आवश्यकता भी दोहराई।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि संसद में वंदे मातरम् और मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर हुई चर्चा के दौरान कांग्रेस तथा विपक्षी गठबंधन के सदस्यों ने जिस तरह सत्ता पक्ष की धज्जियां उड़ाई हैं और इससे केंद्र सरकार तथा उसके नेताओं की जो स्थिति थी वह देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा है।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों के सवालों पर कहा कि विपक्षी गठबंधन के सदस्यों ने इन दोनों मुद्दों पर हुई चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष की धज्जियां उड़ाई हैं और गृहमंत्री अमित शाह इससे मानसिक रूप से बहुत परेशान थे। इसी की वजह है कि यह सच सामने आया है कि केंद्र सरकार का पूरा तंत्र वोट चोरी में लिप्त है और यही कारण है कि अमित शाह ने परेशान होकर सदन में असंसदीय भाषा को प्रयोग किया।

राहुल गांधी ने कहा, हमने संसद में हुई 'वंदे मातरम्' और एसआईआर की डिबेट में सत्ता पक्ष की धज्जियां उड़ा दी। अमित शाह सदन में मेंटली डिस्टर्ब थे, बहुत दबाव में थे। उन्होंने सदन में गाली तक दे दी। इसके पीछे कारण है कि वे और उनका पूरा सिस्टम 'वोट चोरी' में शामिल था।

राहुल गांधी ने लोकसभा में आज शून्यकाल में बड़े शहरों में प्रदूषण का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस बारे में पूछे गये सवालों पर कहा, मैंने सदन में दिल्ली और दूसरे बड़े शहरों में बढ़ते प्रदूषण की बात की। ये एक ऐसा मुद्दा है, जिसमें सभी पार्टियां सहमत हो सकती हैं। प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है, गंभीर बीमारियां हो रही हैं, इसलिए मैंने संसद में सुझाव दिया है कि हमें प्रदूषण पर चर्चा करनी चाहिए। इस बारे में विशेषज्ञों की राय लेकर, इस समस्या को मिलकर हल करना चाहिए।

Read More दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान

Post Comment

Comment List

Latest News

जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान  जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान के विरुद्ध सैन्य अभियान कब समाप्त होगा, इसका फैसला वह...
मतदाता सूची बदलाव को लेकर कोलकाता में टीएमसी और चुनाव आयोग में तीखी नोकझोंक, अपनी बात नहीं रखने का लगाया आरोप
तरुण खटीक लिंचिंग के विरोध में खटीक समाज का प्रदर्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की मांग
राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीनने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व दो मोबाइल बरामद
रणथंभौर का बाघ टी-2407 फिर आबादी के करीब : रामसिंहपुरा के खेत में दिखा, नाहरगढ़ होटल के पास भी आया था नजर
आबकारी नीति मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत की टिप्पणियों पर लगाई रोक; अ​रविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस जारी, 16 मार्च को होगी सुनवाई
धुलंडी के दिन हुआ जन्म : मां और शावक पूरी तरह स्वस्थ, सुरक्षा के लिए नर हिप्पो ‘राजा’ को रखा गया अलग