भोपाल: आज किसान महाचौपाल को संबोधित करेंगे खड़गे-राहुल, किसानों को देंगे समझौते के नफा-नुकसान की जानकारी; भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ हल्ला बोल

भोपाल में किसान महाचौपाल: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ राहुल-खड़गे का हल्ला बोल

भोपाल: आज किसान महाचौपाल को संबोधित करेंगे खड़गे-राहुल, किसानों को देंगे समझौते के नफा-नुकसान की जानकारी; भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ हल्ला बोल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी आज भोपाल के जवाहर चौक पर 'किसान महाचौपाल' को संबोधित करेंगे। वे भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को किसान विरोधी बताते हुए राष्ट्रव्यापी आंदोलन का आगाज़ करेंगे।

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल में पार्टी की ओर से आयोजित किसान महाचौपाल को संबोधित करेंगे। खड़गे और राहुल गांधी करीब एक बजे भोपाल के जवाहर चौक पहुंचेंगे जहां महाचौपाल का आयोजन किया गया है।

कांग्रेस प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को देश के हितों के खिलाफ बताते हुए इसका विरोध कर रही है। पार्टी का कहना है कि इससे देश के किसानों को भारी नुकसान होगा। पार्टी ने इस समझौते के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजन कर किसानों को इससे होने वाले कथित नुकसान के बारे में किसानों को जानकारी देने की योजना बनाई है।

इसके तहत सबसे पहले भोपाल में किसान महाचौपाल का आयोजन किया गया है। पार्टी ने घोषणा की है कि इस तरह के आयोजन कर किसानों को समझौते के नफा नुकसान के बारे में जानकारी दी जाएगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

एटीएस की कार्रवाई : फर्जी बायोमेट्रिक्स से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हाईटेक उपकरण बरामद एटीएस की कार्रवाई : फर्जी बायोमेट्रिक्स से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हाईटेक उपकरण बरामद
राजस्थान में एटीएस और भादरा पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर मुख्य आरोपी कुलदीप शर्मा...
सम्मान निधि रुकने से किसान परेशान : पहले से झेल रहे बारिश की मार, जूली ने कहा- भुगतान रुकने से बढ़ रही उनकी परेशानी
अमेरिका-ईरान बातचीत के अच्छे परिणाम की उम्मीद : समझौते तक पहुंचने के लिए कुछ ही मतभेदों को सुलझाना बाकी, ट्रंप ने कहा- कई अच्छी बातें हो रही
चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने और जीपीएस ट्रैकिंग करने के निर्देश, आदेशों के उल्लंघन को मानेंगे अवमानना
आरपीएससी ने जारी किया आरएएस भर्ती परीक्षा का परिणाम, बाड़मेर के दिनेश विश्नोई को मिली पहली रैंक
पुलिस की कार्रवाई : 1.60 लाख के 27 इनामी गिरफ्तार, 21 कुख्यात समेत 254 को दबोचा
पश्चिम बंगाल में सीएम का चुनावी दौरा : घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही ममता सरकार, कहा- भाजपा का संकल्प स्पष्ट नीति और तेज गति से विकास