नरोत्तम मिश्रा ने केजरीवाल के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर साधा निशाना
कहा-आप आदमी पार्टी (आप) कांग्रेस की बी-टीम है
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये लोग गुजरात और उत्तर प्रदेश भी गए, खूब हल्ला मचाया लेकिन हुआ कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भी उनका यही हश्र होगा।
भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर उन पर निशाना साधा।
मिश्रा ने विधानसभा परिषद में मीडिया से चर्चा में कहा कि आप आदमी पार्टी (आप) कांग्रेस की बी-टीम है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश का इतिहास रहा है कि यहां हमेशा से दो दलीय राजनीति चली है। उन्होंने कहा कि ये लोग गुजरात और उत्तर प्रदेश भी गए, खूब हल्ला मचाया लेकिन हुआ कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भी उनका यही हश्र होगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
तेलंगाना में ढहा निर्माणाधीन पुल, टली जनहानि
23 Apr 2024 15:16:16
स्थानीय लोगों ने अंतरिम रूप से एक अस्थायी मार्ग का उपयोग करना शुरू कर दिया। घटना रात के दौरान होने...
Comment List