डिप्टी सीएम पवन कल्याण का बयान वायरल, भाकपा ने की इस्तीफा देने की मांग, जानें पूरा मामला

भाकपा ने पवन कल्याण को पद से हटाने की मांग की

डिप्टी सीएम पवन कल्याण का बयान वायरल, भाकपा ने की इस्तीफा देने की मांग, जानें पूरा मामला

भाकपा ने उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को तत्काल कैबिनेट से हटाने की मांग की है। पार्टी ने आरोप लगाया कि उनके हालिया बयानों से आंध्र प्रदेश–तेलंगाना के बीच फूट बढ़ रही है। भाकपा ने कहा कि कल्याण के बदलते वैचारिक रुख और विवादित टिप्पणियाँ उन्हें पद के योग्य नहीं बनातीं।

हैदराबाद। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को राज्य कैबिनेट से तुरंत हटाने की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि वह यह पद संभालने के लायक नहीं हैं। बुधवार को जारी एक वीडियो बयान में पार्टी के नेशनल कंट्रोल कमीशन चेयरमैन डॉ.के नारायण ने डिप्टी सीएम पवन कल्याण के हालिया बयानों पर दो तेलुगु राज्यों के लोगों के बीच फूट डालने और आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बंटवारे के बावजूद बनी एकता को बिगाडऩे का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि सामाजिक और सांस्कृतिक रिश्ते तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को जोड़ते रहते हैं। 

डिप्टी सीएम पवन कल्याण पर निशाना साधते हुए, भाकपा नेता ने कहा कि एक्टर से नेता बने कल्याण ने कभी चे ग्वेरा को अपनी प्रेरणा बताया था, लेकिन अब विनायक सावरकर को एक आदर्श के तौर पर देखते हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की वकालत करने के लिए कोई भी आजाद है, लेकिन जो नेता इसे ''बदनाम'' करता है, उसे राजनीति में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान