डेविड वॉर्नर बने कैपिटल्स के कप्तान

ऋषभ पंत की कमी खलेगी

डेविड वॉर्नर बने कैपिटल्स के कप्तान

वार्नर पिछले आईपीएल में कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने 48 के औसत और 150.52 के स्ट्राइक रेट से से 432 रन बनाए, जिसमें पांच अर्द्धशतक शामिल थे।

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन के लिए आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स की कमान सौंपी गई है। कैपिटल्स ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। गौरतलब है कि कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत दिसंबर 2022 में हुए एक्सिडेंट के बाद सफलतापूर्वक सर्जरी करवाकर रिहैब से गुजर रहे हैं। उन्हें पूरी तरह फिट होकर मैदान पर लौटने में करीब एक साल का समय लग सकता है। कैपिटल्स ने बताया कि वामहस्त हरफनमौला अक्षर पटेल इस सीजन से उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को फ्रेंचाइजी का क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया गया है। 

पिछले सीजन में बनाए सर्वाधिक रन
वार्नर पिछले आईपीएल में कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने 48 के औसत और 150.52 के स्ट्राइक रेट से से 432 रन बनाए, जिसमें पांच अर्द्धशतक शामिल थे। वॉर्नर ने अपनी नई भूमिका पर कहा कि यह फ्रेंचाइजी हमेशा मेरे घर जैसी रही है। मैं इतने प्रतिभावान खिलाड़ियों की अगुवाई करने को लेकर उत्साहित हूं। वॉर्नर आईपीएल से पहले भारत के खिलाफ 17 मार्च से शुरू होने वाली तीन एकदिवसीय मैचों सीरीज में आॅस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ऋषभ पंत की कमी खलेगी
वार्नर ने कहा कि ऋषभ दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक शानदार कप्तान रहे हैं। हम सभी को उनकी कमी महसूस होगी। मैं प्रबंधन को उस विश्वास और भरोसे के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं जो उन्होंने हमेशा मुझ पर दिखाया है।

6.25 करोड़ में खरीदा था 
एसआरएच को 2016 में खिताब जिताने वाले डेविड वॉर्नर ने 2022 की मेगा आॅक्शन  में कैपिटल्स का दामन थामा था। सनराइजर्स द्वारा रिलीज किए जाने के बाद कैपिटल्स ने वॉर्नर को 6.25 करोड़ की कीमत पर टीम में शामिल किया था। वह इससे पहले 2009-2013 के दौरान भी दिल्ली की फ्रेंचाइजी (दिल्ली डेयरडेविल्स) का हिस्सा थे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित