दूसरा टी-20 : दक्षिण अफ्रीका ने जीत के साथ की सीरीज में 1-1 से बराबरी, भारत को 51 रनों से हराया, घर में सबसे बड़ी हार

डिकॉक-मार्करम ने जोड़े 83 रन 

दूसरा टी-20 : दक्षिण अफ्रीका ने जीत के साथ की सीरीज में 1-1 से बराबरी, भारत को 51 रनों से हराया, घर में सबसे बड़ी हार

क्विंटन डी कॉक (90) और ओटेनिल बार्टमैन (4/24) के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दूसरे टी-20 में 51 रन से हराया, जो घर में भारत की सबसे बड़ी रनों की हार है। दक्षिण अफ्रीका ने 4/213 बनाए, जवाब में भारत 162 पर आउट हुआ। सीरीज 1-1 से बराबर हुई। तीसरा मैच धर्मशाला में होगा।

मुल्लांपुर। क्विंटन डी कॉक (90) के बाद ओटेनिल बार्टमैन (24 पर 4) की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दूसरे टी-20 मैच में 51 रन से हराया। भारत की टी-20 में रनों से लिहाज से घर में सबसे बड़ी हार है। इससे पहले टीम को इस प्रारूप में घरेलू जमीन पर दक्षिण अफ्रीका ने ही 2022 में 49 रनों से हराया था। भारत ने पिछले मैच में दमदार प्रदर्शन किया था, लेकिन टीम इस लय को बरकरार नहीं रख सकी।

हासिल की बराबरी :

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दक्षिण अफ्रीका ने डी कॉक के शानदार अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 213 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 19.1 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने इस तरह पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार को धर्मशाला में खेला जाएगा।

शुरुआत खराब रही :

Read More भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया : विराट शतक से चूके, कप्तान गिल का अर्द्धशतक

214 रनों का विशाल लक्ष्य लेकर उतरी भारत की शुरुआत काफी खराब रही। उसके सलामी बल्लेबाज 19 रन बनते-बनते पवेलियन लौट गए। गिल (0) को एनगिड़ी ने  हेंड्रीक्स के हाथों लपकवाया। उसके बाद यानसन ने अभिषेक को विकेटकीपर डिकॉक के हाथों लपकवा भारत का स्कोर 2 विकेट पर 19 रन कर दिया। अभिषेक ने 8 गेंदों पर दो छक्को की मदद से 17 रन बनाए। यानसन ने अपने अगले ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव (5) को आउट कर भारत को  मुसीबत  में डाल दिया। अक्षर पटेल और तिलक वर्मा ने पारी को सवारने का प्रयास किया लेकिन बार्टमैन ने अक्षर (21) को आउट कर दिया।

Read More 72वीं सीनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल तय, राजस्थान का पुरुष वर्ग में सर्विसेस और महिला वर्ग में चंडीगढ़ से होगा मुकाबला 

डिकॉक-मार्करम ने जोड़े 83 रन :

Read More विजय हजारे ट्रॉफी : जयपुर में खेले जाएंगे 4 मैच, शुभमन-अर्शदीप पंजाब के लिए खेलेंगे दूसरा मैच

इससे पूर्व भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डी कॉक और रीजा हेंड्रिक्स की जोड़ी ने पहले विकेट लिए 38 रन जोड़े। पांचवें ओवर में वरूण चक्रवर्ती ने रीजा हेंड्रिक्स (8) को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद कप्तान एडन मार्करम ने क्विंटन डी कॉक के साथ 83 रनों की साझेदारी की। 12वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने एडन मारक्रम (29) को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। 16वें ओवर में जितेश ने चपलता दिखाते हुए शतक की ओर बढ़ रहे क्विंटन डी कॉक को रनआउट कर पवेलियन भेज दिया। डी कॉक ने सात छक्के और पांच चौके लगाते हुए 90 रनों की पारी खेली। डेवाल ब्रेविस (14) को अक्षर पटेल ने चौथे विकेट के रूप में आउट किया। दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 213 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। डॉनोवन फरेरा 16 गेंदों में (30) और डेविड मिलर 12 गेंदों (20) रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट लिये। अक्षर पटेल ने एक बल्लेबाज को आउट किया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि
ईरान में जारी सरकार-विरोधी प्रदर्शनों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। एक ईरानी अधिकारी ने बताया कि बीते...
पत्नी ने किया मायके से वापस आने से इंकार, गुस्से में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जानें पूरा मामला
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में मचा हंगामा, जांच शुरू
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 : लॉन्च होगी डॉ. करण सिंह की आधिकारिक जीवनी, लेखक हरबंस सिंह और प्रकाशक रवि सिंह पुस्तक पर करेंगे चर्चा
मुख्यमंत्री के समक्ष बेणेश्वर धाम के सौन्दर्याकरण का प्रस्तुतीकरण, कहा- सरकार आस्था के प्रमुख केन्द्र के संरक्षण तथा इसे संवारने के लिए प्रतिबद्ध
एक और हिंदू की मौत से थर्राया बांग्लादेश, आखिर कब होगा अल्पसंख्यकों के लिए पड़ोसी देश सुरक्षित? भारत ने की कड़ी आलोचना
करूर भगदड़ मामला: सीबीआई की पूछताछ के बाद टीवीके प्रमुख विजय चेन्नई के लिए रवाना