वनडे सीरीज : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा और निर्णायक वनडे, मैच में टीम संयोजन में बदलाव कर सकता है भारत

तेज गेंदबाजी आक्रमण में सुधार की दरकार 

वनडे सीरीज : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा और निर्णायक वनडे, मैच में टीम संयोजन में बदलाव कर सकता है भारत

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला होगा। रांची में जीत और रायपुर में करारी हार के बाद भारतीय टीम पर तेज गेंदबाजी में सुधार का दबाव है। दक्षिण अफ्रीका के लिए एडन मार्कराम का फॉर्म अहम रहेगा, जिन्होंने पिछले मैच में शतक जड़ा था। पहले दो मैचों में रन खूब बने, अब पिच पर निगाहें होंगी।

विशाखापत्तनम। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापत्तनम में वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेला जाना है। रांची में करीबी जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम को रायपुर में करारी हार मिली थी। 359 रनों के लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका ने चार गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था। इन दोनों मैचों से एक बड़ी सीख भारतीय टीम को यह मिली है कि उनका गेंदबाजी आक्रमण दोनों ही मौकों पर कमजोर साबित हुआ है।

इन पर रहेंगी निगाहें :

वहीं एडन मारक्रम के शतक ने ही साउथ अफ्रीका के लिए दूसरे वनडे में जीत की नींव रखी थी। वह ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और फील्डिंग में भी पूरी जान लगा देते हैं। वह पूरी कोशिश करेंगे कि दूसरे वनडे वाले प्रदर्शन को दोहराएं और अपनी टीम को टेस्ट के बाद वनडे सीरीज में भी जीत के करीब लेकर जाएं।

तेज गेंदबाजी आक्रमण में सुधार की दरकार :

Read More भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया : विराट शतक से चूके, कप्तान गिल का अर्द्धशतक

सीरीज के पहले दो मैचों में लगातार बल्लेबाजी आसान रही है और खूब रन बने हैं। अब यह देखना होगा कि निर्णायक मैच के लिए पिच किस तरह रहने वाली है। हालांकि इसके बाद भी भारत को कुछ चीजों पर काम करने की सख्त जरूरत है। खास तौर से भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण उतना डरावना नहीं लग रहा है, जितना जसप्रीत बुमराह की मौजूदगी में लगता है। हर्षित राणा ने पहले मैच में अच्छी गेंदबाजी की थी और दूसरे मैच में भी उनकी गेंदबाजी ठीक रही थी।

Read More डब्ल्यूपीएल : एमआई-आरसीबी के मध्य खेला जाएगा उद्घाटन मैच, 5 टीमें, 28 दिन में खेलेंगी 22 मैच 

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा