आउट ऑफ टर्न नियुक्ति और अनुदान राशि के भुगतान में देरी पर खेलमंत्री सख्त : खेल परिषद में तैनात की डीओआईटी की टीम, खुद रखेंगे निगरानी

बदला अनुदान शाखा का प्रभारी 

आउट ऑफ टर्न नियुक्ति और अनुदान राशि के भुगतान में देरी पर खेलमंत्री सख्त : खेल परिषद में तैनात की डीओआईटी की टीम, खुद रखेंगे निगरानी
पदक विजेता खिलाड़ियों की लंबित अनुदान और आउट ऑफ टर्न नौकरियों पर खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सख्ती दिखाई। Rajasthan State Sports Council में डीओआईटी की टीम तैनात की गई। 8 हजार से अधिक अनुदान और 150 नौकरी मामले लंबित हैं।

जयपुर। प्रदेश के खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न आधार पर नौकरी देने और अनुदान राशि के लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के लिए अब खेलमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सीधे तौर पर निगरानी शुरू कर दी है। अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि के भुगतान में आ रही देरी को गंभीरता से लेते उन्होंने सख्त कदम उठाए हैं। खेलमंत्री के निर्देश पर सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीओआईटी) के आठ प्रशिक्षित और तकनीकी रूप से दक्ष कर्मचारियों की टीम को राजस्थान खेल परिषद में तैनात किया गया है। इनमें से छह कर्मचारियों ने मंगलवार को ही सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित खेल परिषद कार्यालय में कार्यभार संभाल लिया। ये लंबित फाइलों का त्वरित निस्तारण करेंगे और भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाएंगे।

अनुदान के 8 हजार से ज्यादा मामले लंबित :

पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलने वाली अनुदान और प्रोत्साहन राशि के आठ हजार से ज्यादा मामले लंबित हैं। इसके साथ ही करीब डेढ़ सौ से ज्यादा आउट ऑफ टर्न नौकरी के आवेदन लंबित हैं।

खिलाड़ियों से मिले फीडबैक के बाद ली कर्मचारियों की क्लास :

Read More टी-20 सीरीज : श्रेयस अय्यर की आंधी में उड़ी विंडीज, भारत 8 विकेट से जीता

गौरतलब है कि हाल ही में खेलमंत्री जब सवाई मानसिंह स्टेडियम के दौरे पर पहुंचे थे, तब उन्हें बड़ी संख्या में लंबित मामलों की शिकायतें मिली थीं। खिलाड़ियों ने आउट ऑफ टर्न नियुक्ति और अनुदान व प्रोत्साहन राशि के भुगतान में अनावश्यक देरी की बात रखी थी। ये भी शिकायत आई कि प्रशिक्षक ग्राउण्ड पर नहीं पहुंचते और कर्मचारी अपनी सीटों पर नहीं मिलते। इसके बाद खेलमंत्री ने परिषद स्टाफ के साथ मीटिंग की, जिसमें वे खासे नाराज नजर आए।

Read More भारत के खिलाफ टी-20 में सबसे बड़ा रनचेज, शाई होप के शतक से वेस्ट इंडीज 6 विकेट से जीती

बदला अनुदान शाखा का प्रभारी :

Read More टी-20 : अर्शदीप सिंह ने भारत को दिलाई 2-1 की बढ़त, अभिषेक शर्मा का धुंआधार अर्द्धशतक विंडीज पर पड़ा भारी

खिलाड़ियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खेलमंत्री ने तत्काल प्रभाव से अनुदान और आउट ऑफ टर्न शाखा के प्रभारी को हटा दिया और स्पोर्ट्स मैनेजर नरेंद्र भूरिया को इसकी जिम्मेदारी सौंपी। यही नहीं आउट ऑफ टर्न नियुक्ति और अनुदान राशि भुगतान के लिए एक स्पेशल सेल बनाने के भी निर्देश दिए। खेलमंत्री परिषद कर्मचारियों की काम की रफ्तार पर भी खासे नाराज नजर आए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 14 से 16 अक्टूबर तक बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट Weather Update : राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 14 से 16 अक्टूबर तक बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 14 से 16 अक्टूबर तक कई जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाओं और हल्की...
पंचायती राज चुनाव-2026 : भाजपा में अब बागियों और नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने की कवायद शुरू
यूपीआई पर प्रस्तावित शुल्क स्थगित करने का स्वागत, व्यापार मंडल ने जताया आभार
तीसरे नवरात्र पर मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि और साहस की कामना
दूसरों की कीमत पर नहीं, सबको साथ लेकर आगे बढ़ता है भारत; मोदी ने कहा- आज दुनिया में बड़ा सवाल भरोसे का
दिवाली पर जयपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में छूट और इनामों की धूम,  जेईटीए का उत्सव शुरू
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एथेंस में भारतीय राजदूत से की मुलाकात, भारत-ग्रीस संबंधों पर चर्चा