जयपुर में एल. गोपाल ज्वेलर्स प्रा.लि. के नए शोरूम का हुआ उद्घाटन 

पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों का संगम

जयपुर में एल. गोपाल ज्वेलर्स प्रा.लि. के नए शोरूम का हुआ उद्घाटन 
जयपुर के सी-स्कीम में प्रतिष्ठित ब्रांड एल.गोपाल ज्वेलर्स के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन हुआ। फाउंडर जगमोहन सोनी के अनुसार, यह शोरूम ग्राहकों को उत्कृष्ट गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ गोल्ड, डायमंड, कुंदन और ब्राइडल ज्वेलरी का एक्सक्लूसिव कलेक्शन देगा। उद्घाटन के मौके पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स भी पेश किए गए हैं।

जयपुर। शहर के प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड एल.गोपाल ज्वेलर्स प्रा.लि. (ए यूनिट आॅफ  जगमोहन सोनी) के नए शोरूम का उद्घाटन गुरुवार को जयपुर के सी-स्कीम स्थित लक्ष्मी पथ, अशोक मार्ग पर हुआ। उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य अतिथि, उद्योग जगत से जुडेÞ लोग एवं बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्थान के फाउंडर जगमोहन सोनी ने बताया कि एल.गोपाल ज्वेलर्स हमेशा से ग्राहकों को उत्कृष्ट गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं विश्वास के साथ श्रेष्ठ आभूषण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

उन्होंने कहा कि जयपुर में नए शोरूम की शुरुआत ग्राहकों को आधुनिक डिजाइन एवं पारंपरिक कारीगरी का शानदार संगम उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे कहा कि नए शोरूम में ग्राहकों को गोल्ड, डायमंड, कुंदन, पोलकी एवं ब्राइडल ज्वेलरी का एक्सक्लूसिव और आकर्षक कलेक्शन देखने को मिलेगा। उद्घाटन अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष आॅफर्स और नई डिजाइनों की शृंखला भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में शोरूम की भव्य सजावट एवं राजस्थानी संस्कृति से प्रेरित इंटीरियर आकर्षण का केंद्र रहे। अतिथियों ने नए शोरूम की आधुनिक सुविधाओं और शानदार कलेक्शन की सराहना की। एल.गोपाल ज्वेलर्स परिवार ने जयपुरवासियों से मिले स्नेह और विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी बेहतर सेवाएं देने का विश्वास जताया।

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद