अमेरिका में फायरिंग में किशोर की मौत
पुलिस विभाग ने यह जानकारी दी
रिपोर्ट में कहा गया है कि गोलीबारी में पांच महिलाएं घायल हो गयी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच और संदिग्धों की तलाश कर रही है।
विस्कॉन्सिन। अमेरिका के उत्तर पूर्वी राज्य विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी शहर में गोलीबारी में 15 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये। मिल्वौकी पुलिस विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने एटलस वन प्लेटफॉर्म के माध्यम से कहा, मिल्वौकी पुलिस अंतरराष्ट्रीय समयानुसार मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हुई गोलीबारी की कई हादसों की जांच कर रही है। गोलीबारी के बाद एक 15 वर्षीय युवक को मृत घोषित कर दिया गया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि गोलीबारी में पांच महिलाएं घायल हो गयी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच और संदिग्धों की तलाश कर रही है।
Comment List