कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने तोड़ी महात्मा गांधी की प्रतिमा
प्रतिमा को विकृत कर दिया गया
इससे पहले भी ओंटारियो में इसी तरह की घटना हुई थी। उस समय ओंटोरियो के रिचमंड हिल सिटी में इस घटना को अंजाम दिया गया था।
ओंटारियो। खालिस्तान समर्थकों की तरफ से एक के बाद एक कई घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। अब कनाडा के ओंटारियो में महात्मा गांधी की प्रतिमा को विकृत कर दिया गया है। इस प्रतिमा पर खालिस्तान के समर्थन वाले स्लोगन और भारत विरोधी बातें लिख दी गई हैं। इससे पहले भी ओंटारियो में इसी तरह की घटना हुई थी। उस समय ओंटोरियो के रिचमंड हिल सिटी में इस घटना को अंजाम दिया गया था।
खालिस्तान को झंडा लगा दिया गया
तड़के गांधी की प्रतिमा को हैमिल्टन टाउन में स्थित सिटी हॉल में तोड़ी गई। प्रतिमा में गांधी जिस छड़ी को पकड़े हैं, उस पर खालिस्तान को झंडा लगा दिया गया है। यह प्रतिमा छह फीट ऊंची है और इस जगह पर साल 2012 से लगी है। बताया जा रहा है कि इस स्टैच्यू को भारत सरकार ने गिफ्ट किया था।
Comment List