राहुल की अयोग्यता पर मोदी के खिलाफ कांग्रेस का काले झंडे दिखाने का प्रयास

राहुल गांधी को मानहानि के मामले में अयोग्य ठहराने के विरोध में प्रयास

राहुल की अयोग्यता पर मोदी के खिलाफ कांग्रेस का काले झंडे दिखाने का प्रयास
तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) ने कांग्रेस सांसद और पार्टी  के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी को मानहानि के मामले में अयोग्य ठहराकर लोकतंत्र की हत्या करने के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले काले झंडे दिखाए।

चेन्नई। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) ने कांग्रेस सांसद और पार्टी  के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी को मानहानि के मामले में अयोग्य ठहराकर लोकतंत्र की हत्या करने के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले काले झंडे दिखाए। यहां वल्लुवर कोट्टम के सामने कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने काली कमीज पहनकर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस ने इसे केंद्र में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बदले की कार्रवाई करार दिया। कांग्रेस विधायक दल के नेता के. सेल्वापेरुन्थगाई ने कहा कि विरोध प्रदर्शन मोदी के बदले की कार्रवाई की निंदा करने के लिए आयोजित की गई थी जो राहुल की ओर से उठाए गए सवालों के जवाब तक देने को तैयार नहीं हैं।

पेरंबदूर के विधायक ने एक ट्वीट में कहा, ''मोदी के दौरे के दौरान स्लोगन के साथ गुब्बारे उड़ाए जायेंगे जिसपर 'गौ बैक मोदी' लिखा होगा।" पुलिस भी कांग्रेस के प्रयासों को विफल करने में जुटी हुई है।

 

Read More अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों का दायरा बढ़ाया, ट्रंप की मांग के खिलाफ किया फैसला

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय