गणतंत्र दिवस सीटिंग विवाद: प्रह्लाद जोशी ने कहा, विपक्ष बेवजह मुद्दा बना रही 

गणतंत्र दिवस प्रोटोकॉल पर जोशी का कांग्रेस को जवाब

गणतंत्र दिवस सीटिंग विवाद: प्रह्लाद जोशी ने कहा, विपक्ष बेवजह मुद्दा बना रही 

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में बैठने की व्यवस्था स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार थी। कांग्रेस बेवजह विवाद खड़ा कर रही है।

हुब्बली। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गणतंत्र दिवस समारोह में बैठने की व्यवस्था को लेकर विपक्ष की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए बुधवार को कहा कि कांग्रेस अनावश्यक विवाद खड़ा कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े को तीसरी पंक्ति में बैठाने की व्यवस्था पूरी तरह स्थापित प्रोटोकॉल के अनुरूप थी।

जोशी ने कहा कि इस पूरे मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है और कांग्रेस हर बार औपचारिक एवं परंपरागत व्यवस्थाओं को राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा, हर किसी को यह समझना चाहिए कि प्रोटोकॉल के अनुसार ही सारी व्यवस्थाएं की जाती हैं। जब मैं पहली बार वहां गया था, तब मैं संसदीय कार्य मंत्री था, फिर भी मुझे तीसरी पंक्ति में ही बैठना पड़ा था। इसमें समस्या क्या है? यह पहले भी कई बार हो चुका है, लेकिन हर बार कांग्रेस इसे मुद्दा बनाती है।

वहीं, कांग्रेस नेताओं ने इस व्यवस्था पर कड़ा एतराज जताया है। उनका कहना है कि नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष को तीसरी पंक्ति में बैठाना न केवल पद की गरिमा का अपमान है, बल्कि यह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के भी खिलाफ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सवाल उठाया कि नेता प्रतिपक्ष को अग्रिम पंक्ति में स्थान क्यों नहीं दिया गया और आरोप लगाया कि सरकार ने परंपरा और प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस व्यवस्था को लोकतंत्र के लिए चेतावनी संकेत करार देते हुए कहा कि ऐतिहासिक रूप से विपक्षी नेताओं को सम्मानजनक स्थान दिया जाता रहा है और इस बार की व्यवस्था जानबूझकर की गई उपेक्षा को दर्शाती है। भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बैठने की व्यवस्था आधिकारिक नियमों के अनुसार ही की गई थी और इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया। इस पूरे घटनाक्रम ने प्रोटोकॉल, संसदीय पदों के सम्मान और सत्तापक्ष व विपक्ष के बीच बढ़ते राजनीतिक टकराव को लेकर नयी बहस छेड़ दी है।

Read More ऋषिकेश में भाजपा का 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान' शुरू, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद

Post Comment

Comment List

Latest News

जरा देखूं तो कैसा है मेरा घर का आंगन, टाइग्रेस ने किया शिकार, रास आ रहा मुकुंदरा जरा देखूं तो कैसा है मेरा घर का आंगन, टाइग्रेस ने किया शिकार, रास आ रहा मुकुंदरा
बाघिन ने एनक्लोजर का चप्पा चप्पा छाना, नए घर का किया मुआयना
राजस्थान विधानसभा: देवेंद्र जोशी ने बोला चिकित्सा मंत्री खीवसर पर हमला, कहा-जोधपुर मेडिकल कॉलेज में सोनोग्राफी मशीन लगाने का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं
राज्यसभा चुनाव: जदयू उम्मीदवारों के नाम पर सस्पेंस, नामांकन की आज अंतिम तिथि, नीतीश के बेटे निशांत पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार 
ईरानी जहाज पर हमले के बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने उठाए केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल, कहा-भारत देश की शक्ति उसकी स्वतंत्र आवाज में है, न कि किसी की जी-हुजूरी में
अमेरिकी सीनेट में वॉर पावर्स प्रस्ताव खारिज, ईरान को लेकर सैन्य कार्रवाई पर राष्ट्रपति की शक्ति बरकरार, युद्ध रोकने वाला बिल नामंजूर
औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण की जांच को लेकर विधायक ​गीता बरबड़ ने बोला राज्य सरकार पर हमला, कहा-घोड़ावत में संचालित औद्योगिक इकाई द्वारा हो रहा सबसे ज्यादा प्रदूषण
फर्जी फर्में बना बैंक से लिया लोन : 7 साल की कैद, जांच अधिकारियों पर भी कार्रवाई के आदेश