दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की समीर वानखेड़े की मानहानि याचिका : शाहरुख खान के खिलाफ दायर किया था केस, मांगा था 2 करोड़ का हर्जाना

यह मामला सुनने के लिए यह कोर्ट उचित फोरम नहीं 

दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की समीर वानखेड़े की मानहानि याचिका : शाहरुख खान के खिलाफ दायर किया था केस, मांगा था 2 करोड़ का हर्जाना
दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े की मानहानि याचिका खारिज कर दी। याचिका में वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को लेकर नेटफ्लिक्स, शाहरुख खान और अन्य पर गलत चित्रण का आरोप था। कोर्ट ने इसे सुनवाई के लिए अनुपयुक्त फोरम बताया, हालांकि वानखेड़े को अन्य उचित फोरम में जाने की छूट दी गई।

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े की वह मानहानि याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में अपने कथित गलत चित्रण को लेकर नेटफ्लिक्स, शाहरुख खान और अन्य के खिलाफ केस दायर किया था। अदालत ने कहा कि यह मामला सुनने के लिए यह कोर्ट उचित फोरम नहीं है, हालांकि वानखेड़े को किसी अन्य उपयुक्त फोरम में जाने की छूट दी गई है।

वानखेड़े ने शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और अन्य से 2 करोड़ रुपए हर्जाने की मांग की थी। याचिका में दावा किया गया था कि सीरीज से उनकी और जांच एजेंसी की छवि को नुकसान पहुंचा है। मामला अभी अदालतों में लंबित होने के बावजूद इस पर वेब सीरीज बनाना न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया