सीएम गहलोत और रंधावा सहित कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की

देश निर्माण में राजीव गांधी के योगदान को याद किया

सीएम गहलोत और रंधावा सहित कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की

गहलोत, डोटासरा, रंधावा सहित अनेक कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के राजनीतिक और सामाजिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए देश निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

जयपुर। पूर्व पीएम राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एआईसीसी के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मंत्रिमंडल के सदस्य, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जयपुर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटियों के निवर्तमान पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, विभागों व प्रकोष्ठों के निवर्तमान पदाधिकारियों सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी को याद कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। गहलोत, डोटासरा, रंधावा सहित अनेक कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के राजनीतिक और सामाजिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए देश निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई