आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

मिथुन-अकारण चिंता, क्रोध, भ्रम की स्थिति से मन परेशान रहेगा। परिवार में कलह का वातावरण रहेगा। मानसिक चिंता से थकान महसूस करेंगे। पुरानी बात विवाद का कारण बन सकती है।

मेष
दिन खुशी, हर्षोल्लास के साथ व्यतीत होगा। नए विचार मन में आऐंगे। भाग्योदय संभव। अपनों की मदद करके खुश होंगे। लेनदेन के मामले सुलझेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। योग्य व गुणी व्यक्ति से मुलाकात होगी। राज्यपक्ष से लाभ मिलेगा। परिवार का साथ मिलेगा।

वृष
श्वसन संबंधी रोग उत्पन्न हो सकते हैें। धर्म कर्म में रूचि बढेगी।अन्य कार्यों में परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्य स्थल पर चल रही समस्याओं का समाधान होगा। आय की स्थिति सुधरेगी। विवेक व समझदारी से समय व्यतीत करें। अधिकारियों व राजनेताओं से संपर्क लाभ देगा।

मिथुन
अकारण चिंता, क्रोध, भ्रम की स्थिति से मन परेशान रहेगा। परिवार में कलह का वातावरण रहेगा। मानसिक चिंता से थकान महसूस करेंगे। पुरानी बात विवाद का कारण बन सकती है। संयम व धैर्य से समय व्यतीत करें। धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे।

कर्क
जीवनसाथी या पार्टनर के साथ प्रेम बढेगा। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा के प्रति घबराहट महसूस करेंगे। मन को संयमित रखें। दौडधूप की अधिकता से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। रिश्तों में गुप्त बातें खोलना परेशानी पैदा कर सकता है। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे।

Read More आज का भविष्यफल     

सिंह
शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। बुजूर्गों के साथ धार्मिक यात्रा हो सकती है। आय के स्त्रौत बढेंगे। अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। आकस्मिक लाभ के आसार है। दूसरों के मामलों में दखल परेशानी पैदा करेगा। व्यापार में तरक्की होगी। आय बढेगी। 

Read More आज का भविष्यफल      

कन्या
घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन संभव। करियर को लेकर ंिचंता बनेगी, भविष्य की रणनीति बनाएंगे। माता पिता का सहयोग मिलेगा। काम पूरे होंगे, मित्रों व अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। व्यापार बढाने के मौके मिलेंगे। मित्रों व भागीदारों का सहयोग मिलेगा।

Read More आज का भविष्यफल     

तुला
क्रोध पर नियंत्रण रखें, सकारात्मक रहें। भविष्य को लेकर योजनाएं बनानी पडेंगी। हर कार्य में अपनी क्षमता का शतप्रतिशत उपयोग करेंगे। आफिस में व्यर्थ प्रपंचों से दूर रहें, अन्यथा छवि धुमिल हो सकती है। अधीनस्थों व कर्मचारियों से लाभ मिलेगा। निवेश में लाभ होगा।

वृश्चिक
मित्रों से अनबन हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अधीनस्थों से तालमेल की कमी परेशान करेगी। आलोचना से बचें। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सलाह मशविरा से दिन को सुखद बना सकतें हैं। पडोस से सकारात्मक व्यवहार रहेगा। 

धनु
शक के कारण विवाद की स्थिति बनेगी। सकारात्मक रहें। धैर्य व विवेक से कार्य करें। निजी कार्यों को लेकर परेशान रहेंगे। रूचि का काम मिलने से उत्साह बढेगा। धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे। पारिवारिक संबंध व व्यक्तिगत भविष्य की समस्यों का निवारण होगा।

मकर
मित्र, रिश्तेदार या किसी प्रियजन से मुलाकात संभव। खुशी, उमंग मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। व्यापार में चुनौतियों का सामना करेंगे। परिवार का साथ रहेगा। उधारी में अटका धन प्राप्त करेंगे। मित्रों का सकारात्मक व्यवहार रहेगा। नौकरीपेशा को उन्नति के अवसर मिलेंगे। 

कुंभ
भ्रम की स्थिति रहेगी। मन परेशान रहेगा। प्रेम संबंधों मे निराशा रहेगी। पार्टनर के साथ मनमुटाव संभव है।नए संबंध बनेंगे। राजनीतिज्ञों को सजग रहने की आवश्यकता। व्यापार में लाभ की स्थिति बनी हुई है। प्रोपर्टी संबंधी मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा।

मीन
अकारण मन हताश होगा। परिवार में कलह होने से मन खिन्न होगा। भ्रम की स्थिति बनेगी। जीवनसाथी व माता से सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। नौकरीपेशा व निजी कार्य करने वालों के लिए दिन उत्तम है। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई