
यूक्रेन को तुर्की से सैन्य आपूर्ति युद्धविराम के इरादे के अनुरूप नहीं : रूस
अप्रैल 2022 में रूस ने यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति के मुद्दे पर सभी देशों को डिप्लोमैटिक नोट भेजा था
रूस ने कहा है कि तुर्की की ओर से यूक्रेन को हथियारों और सैन्य उपकरणों की आपूर्ति संघर्ष विराम सुनिश्चित करने के उसके(तुर्की) के इरादों के अनुरूप नहीं है और न ही मध्यस्थ की भूमिका के लिए उपयुक्त है।
मॉस्को। रूस ने कहा है कि तुर्की की ओर से यूक्रेन को हथियारों और सैन्य उपकरणों की आपूर्ति संघर्ष विराम सुनिश्चित करने के उसके(तुर्की) के इरादों के अनुरूप नहीं है और न ही मध्यस्थ की भूमिका के लिए उपयुक्त है। रूसी विदेश मंत्रालय में फोर्थ यूरोपियन डिपार्टमेंट के निदेशक यूरी पिलिपसन मंत्रालय ने कहा कि तुर्की ने यूक्रेन में शीघ्र संघर्ष विराम सुनिश्चित करने और अपनी मध्यस्थता से (एजेंसी) प्रक्रिया फिर से शुरू करने के लिए कई बार मंतव्य जताया है। इसके बावजूद उसकी ओर से यूक्रेन को हथियारों और सैन्य उपकरणों की आपूर्ति जारी है जो पूर्णत: अनुचित है।''
अप्रैल 2022 में रूस ने यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति के मुद्दे पर सभी देशों को डिप्लोमैटिक नोट भेजा था। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति रूस के लिए एक वैध लक्ष्य बन जायेगा।
Related Posts

Post Comment
Latest News

Comment List