ईडी राजस्थान में घुसने के लिए तड़प रही है: अशोक गहलोत

कहा- बिना मतलब ईडी का हस्तक्षेप किया जा रहा है

ईडी राजस्थान में घुसने के लिए तड़प रही है: अशोक गहलोत

सीएम गहलोत ने कहा कि ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स की क्रेडिबिलिटी बनी रहनी चाहिए। इन अधिकारियों को दबाव में आना बंद कर देना चाहिए।

जयपुर। पेपर लीक मामले में ईडी की प्रदेश में 27 जगहों पर कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इनकम टैक्स, ईडी राजस्थान में घुसने के लिए तड़प रही है। पेपर लीक में एसीबी अच्छा काम कर रही है। अब बिना मतलब ईडी का हस्तक्षेप किया जा रहा है।

सीएम गहलोत ने कहा कि ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स की क्रेडिबिलिटी बनी रहनी चाहिए। इन अधिकारियों को दबाव में आना बंद कर देना चाहिए। गहलोत ने ओएसडी लोकेश शर्मा का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें पेशी पर जाना पड़ता है। केस बना दिया जिसका कोई भी सबूत नहीं है। हम तो राजस्थान में ईडी, सीबीआई का इंतजार कर रहे थे स्वागत है।

Post Comment

Comment List

Latest News