असम CM हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल से गांधी सरनेम छोड़ने को कहा, कांग्रेस बोली- आप बहुत गिरे हुए हैं

असम CM हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल से गांधी सरनेम छोड़ने को कहा, कांग्रेस बोली- आप बहुत गिरे हुए हैं

सरमा ने गांधी परिवार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उन्होंने गांधी सरनेम को हड़पा है। मैंने कई दिन तक इस बारें में रिसर्च किया कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सभी गांधी कैसे बने।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते है। इस बार उन्होंने राहुल गांधी को गांधी सरनेम छोड़ने के लिए कहा है। सरमा ने गांधी परिवार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उन्होंने गांधी सरनेम को हड़पा है। मैंने कई दिन तक इस बारें में रिसर्च किया कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सभी गांधी कैसे बने। उन्होंने कांग्रेस की बीजेपी के इंडिया नाम से डरने वाली बात पर कहा कि अगर कल को कोई डकैत अपना नाम गांधी रख लेगा तो क्या वह साधु बन जाएगा। सरमा ने ये बात 10 सितंबर को गुवाहाटी में बीजेपी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही थी। 

सीएम हिमंता के बयान पर कांग्रेस की ओर से सुप्रिया श्रीनेत ने करारा जवाब देते हुए कहा कि आपका नाम आपके पिता श्री कैलाश नाथ सरमा जी से ही पड़ा ना? वैसे ही राजीव जी का अपने पिता फ़िरोज़ गांधी से पड़ा और वही उनके पोते का भी हुआ। उन्होंने सरमा के लिए कहा कि आप बहुत गिरे हुए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई