हैरी केन-बेलिंघम के गोल के इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को हराया

रियल के लिए पांच गोल कर चुके हैं बेलिंघम

हैरी केन-बेलिंघम के गोल के इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को हराया

इस वर्ष जून में बोरसिया डॉर्टमुंड से लगभग 1153 करोड़ रुपये में रियल मैड्रिड जाने वाले बेलिंघम ने इंग्लैंड के लिए भी अपनी फॉर्म को बरकरार रखा। उन्होंने एक गोल के अलावा हैरी केन को गोल करने में मदद की। बेलिंघम इस सत्र में रियल के लिए चार मैचों में पांच कर चुके हैं। 

ग्लासगो। उभरते सितारे जूड बेलिंघम और अनुभवी हैरी केन के गोल की बदौलत इंग्लैंड ने यूरोपियन क्वालीफायर में स्कॉटलैंड को 3-1 से परास्त कर दिया। वहीं स्पेनिश सॉकर के पूर्व अध्यक्ष लुइस रुबियालेस के इस्तीफे के तुरंत बाद स्पेन ने साइप्रस पर 6-0 से बड़ी जीत दर्ज की। इटली ने भी यूक्रेन को 2-1 से हराकर यूरोपियन चैंपियनशिप में अपने क्वालीफाई करने की उम्मीदों को बनाकर रखा है।

रियल के लिए पांच गोल कर चुके हैं बेलिंघम
इस वर्ष जून में बोरसिया डॉर्टमुंड से लगभग 1153 करोड़ रुपये में रियल मैड्रिड जाने वाले बेलिंघम ने इंग्लैंड के लिए भी अपनी फॉर्म को बरकरार रखा। उन्होंने एक गोल के अलावा हैरी केन को गोल करने में मदद की। बेलिंघम इस सत्र में रियल के लिए चार मैचों में पांच कर चुके हैं। 

इटली की यूक्रेन पर राहत भरी जीत 
वहीं स्पेन की साइप्रस पर 6-0 से जीत में गावी ने जब 18वें मिनट में पहला गोल कर बढ़त दिलाई। उसी दौरान फीफा महिला विश्वकप के पुरस्कार समारोह के दौरान स्पेनिश खिलाड़ी हारमोसो को चुंबन लेने वाले रुबियालेस को मैड्रिड की अदालत की ओर सम्मन जारी किए गए। माइकल मरीनो ने 33वें मिनट में गोल किया। इसके बाद स्पेन ने 13 मिनट के अंतराल में चार गोल किए। 70वें मिनट के बाद जोसेलो, फेरान टोरेस ने दो और एलेक्स बाएना ने गोल किए। नए कोच लुसियानो स्पलेट्टी की कोचिंग में खेल रही इटली को पहली जीत मिली। उत्तरी मेसिडोनियो के खिलाफ 1-1 से अप्रत्याशित ड्रॉ खेलने वाली इटली ने डेविड फ्रेटेसी के दो गोल की बदौलत यूक्रेन को 2-1 से हराया।

Post Comment

Comment List

Latest News

कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
स्वतंत्रता सेनानी और दैनिक नवज्योति के संस्थापक संपादक कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती नवज्योति के जयपुर सहित प्रदेशभर के...
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत
एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों की महापंचायत, फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
दिल्ली प्रदूषण संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी शुरूआत
संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल : राजस्थान ने दमन-दीव को 6-0 से रौंदा, गुजरात भी जीती