आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का 'राशिफल'

वृष-समय उत्तम है। जल्दबाजी में किये काम नुकसान दे सकते हैं। अनुभवी लोगों से सलाह मशविरा कर कार्य प्रारंभ करें, सफलता प्राप्त होगी। दिन उत्साह व प्रसन्न्ता से व्यतीत होगा।

मेष
दिन अच्छा रहेगा। बिगडे काम बनेंगे। धर्म के प्रति रूचि बनेगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। गुरूजनों का आशीर्वाद प्राप्त करें, सलाह मशविरा करने से काम आसानी से बनेंगे। 

वृष
समय उत्तम है। जल्दबाजी में किये काम नुकसान दे सकते हैं। अनुभवी लोगों से सलाह मशविरा कर कार्य प्रारंभ करें, सफलता प्राप्त होगी। दिन उत्साह व प्रसन्न्ता से व्यतीत होगा। धन की आवक बनी रहेगी। रोजगार में लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन
पुरानी रकम की वसूली हो सकेगी। घर में शांति व प्रसन्नता का माहौल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को मनोनुकूल परिणाम व अवसर मिलेंगे। व्यापार में भागीदारी संभल कर करें, निवेश में लाभ होगा किन्तु सावधानी बरतें। गुुप्त शत्रु बढेंगे किन्तु हानि नहीं पहुंचा सकेगे।

कर्क
शारीरिक कमजोरी, पेट व गले से संबंधी बीमारी हा सकती है, चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें अन्यथा भविष्य में बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। खानपान पर नियंत्रण रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए संबंध बनाने से बचें, अन्यथा गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं।

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह
किसी प्रकार से किसी से कोई बहुमुल्य वस्तु उपहार या भेंट में मिलेगी जो यादगार रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद संभव है। मानसिक रूप से स्वयं को अस्थिर महसूस करेंगे, अंजाना भय रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

Read More सप्ताहिक राशिफल 

कन्या
काम के प्रति सजग रहेंगे, काम में जोखिम भी उठाएंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। सावधानी से कार्य करें। किसी महत्वपूर्ण सूचना को प्राप्त करेंगे, क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कार्य बनते बनते बिगड सकते हैं। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। आय की स्त्रोत बढेंगे।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला
नौकरीपेशा वर्ग को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा । शेयर बाजार में लाभ की संभावना। थोडे प्रयासों से अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही गंभीर परिणाम दिला सकती है, सावधानी बरतें।

वृश्चिक
कोई दुखद समाचार आपको अशांत कर सकता है, मन को स्थिर रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें, लाभ के अवसर लापरवाही से हानि में बदल सकते है। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा गंभीर परिणाम भविष्य में देखने को मिलेंगे।

धनु
आज के दिन का अधिकांश समय सामाजिक व धार्मिक कार्यों में व्यतित होगा। आय व्यय की स्थिति बराबर रहेगी। फिजूल खर्च अधिक होगा। व्यापार सामान्य रहेगा। दान पूण्य के अवसर मिलेंगे। मानसिक शांति रहेगी। संतुलित व्यवहार से दुश्मन को भी दोस्त बना लेंगे।

मकर
पैतृक व अन्य मामले सुलझेंगे। रूका पैसा प्राप्त होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। मानसिक शांति रहेगी, जिससे परिवार में भी माहौल खुशनुमा रहेगा। निवेश के सौदों में सावधानी आवश्यक है। लिखापढी में सावधानी बरतें अन्यथा भविष्य में परेशानी उठानी पडेगी।

कुंभ
व्यापार में उतार चढाव होने से मन अशांत रहेगा। आय के नए स्त्रौत बनेंगे, लेकिन आय व्यय बराबर बना रहेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें। भागीदारी से बचें। अधीनस्थों पर अधिक विश्वास ना करें। शेयर बाजार में सोच समझ कर निवेश करें। विद्यार्थी वर्ग में आलस्य रहेगा।

मीन
नौकरी पेशा को सावधानी से दिन व्यतीत करना चाहीए। आफिस की राजनीति से दूर रहना श्रेयकर होगा अन्यथा छवि पर दाग लगने की संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन खराब है, अधिक कार्य के कारण सेहत खराब हो सकती है। आर्थिक व व्यवहारिक कार्य में जोखिम लेने से बचें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेशभर से मिल रहे फीडबैक से स्थिति स्पष्ट, भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आ रही है:-सीपी जोशी  प्रदेशभर से मिल रहे फीडबैक से स्थिति स्पष्ट, भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आ रही है:-सीपी जोशी 
प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान संपन्न होने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा प्रत्याशियों से बात...
पांचों राज्यों में जीतेंगे, राजस्थान में रिवाज बदलने जा रहा है: गहलोत
टनल की ड्रिलिंग का काम पूरा; अब किसी भी वक्त निकाले जा सकते है मजदूर, 2 एंबुलेंस सुरंग के अंदर भेजी गई
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता की बिगड़ी तबीयत, एसएमएस अस्पताल में भर्ती
देव दीपावली पर जलाए आस्था के दीपक
आज का भविष्यफल     
पश्चिमी विक्षोभ से आज तीसरे दिन भी मावठ, सर्दी बढ़ी, किसानों के खिले चेहरे, कई जिले कोहरे की चपेट में