Speical Session of Parliament के बाद राहुल गांधी की प्रेस कान्फ्रेंस- मोदी सरकार महिला आरक्षण के नाम पर गुमराह कर रही

Speical Session of Parliament के बाद राहुल गांधी की प्रेस कान्फ्रेंस- मोदी सरकार महिला आरक्षण के नाम पर गुमराह कर रही

राहुल गांधी ने कहा कि संसद के इस विशेष सत्र का मुख्य मुद्दा महिला आरक्षण था। लेकिन इसके साथ दो शर्तें भी थीं कि महिला आरक्षण करने से पहले जनगणना और परिसीमन करवाना होगा, जिसे करने में कई साल लगेंगे।

नई दिल्ली। नए संसद भवन में बुलाए गए विशेष सत्र के पहले दिन महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश किया गया। विशेष सत्र की समाप्ति पर राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस की जिसमें राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर महिला आरक्षण के नाम गुमराह करने का आरोप लगाया। 

राहुल गांधी ने कहा कि संसद के इस विशेष सत्र का मुख्य मुद्दा महिला आरक्षण था। लेकिन इसके साथ दो शर्तें भी थीं कि महिला आरक्षण करने से पहले जनगणना और परिसीमन करवाना होगा, जिसे करने में कई साल लगेंगे। सच्चाई ये है कि महिला आरक्षण को आज लागू किया जा सकता है। संसद और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण दिया जा सकता है। लेकिन मोदी सरकार ये नहीं करना चाहती, वो सिर्फ गुमराह कर रही है। गुमराह किस चीज से- जातिगत जनगणना से।

राहुल गांधी ने आगे ओबीसी वर्ग पर कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि वो ओबीसी के लिए बहुत काम करते हैं। अगर वे ओबीसी के लिए काम करते हैं, तो 90 सचिवों में से सिर्फ 3 सचिव ओबीसी से क्यों हैं? ये ओबीसी आफिसर्स देश के बजट का कितना और क्या कंट्रोल कर रहे हैं? मुझे ये पता लगाना है कि हिन्दुस्तान में ओबीसी कितने हैं और जितने हैं उतनी भागीदारी उन्हें मिलनी चाहिए।

राहुल ने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो हम जातिगत जनगणना कराएंगे। देश को पता चलेगा क‍ि ओबीसी, दल‍ित और आद‍िवासी क‍ितने हैं। उन्हें देश चलाने में भागीदारी मिलेगी।

Read More संयुक्त राष्ट्र ने की गोलान हाइट्स से हटने की अपील 

 

Read More Elon Musk इजराइल के दौरे पर

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र में आवास में फटा गैस सिलेंडर, लोगों को निकाला सुरक्षित महाराष्ट्र में आवास में फटा गैस सिलेंडर, लोगों को निकाला सुरक्षित
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार हालांकि परिस्थितियां स्थिर हैं और  ग्यारह व्यक्तियों को सुरक्षित निकला लिया गया है। 
अमेरिकी सैन्य विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत 
मंदिर श्री चतुर्भुज मुहाना में किए पीले चावल, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हेतु देंगे घर घर निमंत्रण
बिहार में कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत
पंजाब में बीएसएफ ने बरामद की एक किलो हेरोइन
दीवारों में सीलन और सिर पर करंट का खतरा
खाने वाले तेल का हुआ ईंधन के रूप में इस्तेमाल, यात्री विमान पहुंचा जेएफके एयरपोर्ट