भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक
शाहनबाज हुसैन को हार्ट अटैक के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता और प्रवक्ता शाहनबाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ा है। शाहनबाज हुसैन को हार्ट अटैक के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी एंजियोग्राफी की गई। एंजियोग्राफी के बाद आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।
डॉक्टर के अनुसार शाहनवाज की हालत स्थिर बतायी जा रही है। एंजियोग्राफी के बाद डाक्टर्स ने हुसैन को आराम की सलाह दी है।
गौरतलब है कि सैयद शाहनवाज हुसैन भारतीय जनता पार्टी से भागलपुर के सांसद रहे हुए है। वे केंद्रीय मंत्री रहे चूके हैं।
Post Comment
Latest News
18 Dec 2025 13:05:52
घने कोहरे और खराब दृश्यता से दिल्ली, चंडीगढ़ व पटना समेत कई हवाई अड्डों पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एयर...

Comment List