पाकिस्तान ने अफगान से आए शरणार्थियों के खिलाफ किया बड़ा एक्शन
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के आने के बाद 4 लाख अफगानी पाकिस्तान में अवैध रूप से घुसे है।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सरकार और तालिबान के बीच तहरीक-ए-तालिबान आतंकियों को लेकर तनाव अब और गहराता जा रहा है। अफगान सीमा पर गोलीबारी के बाद पाकिस्तान की सेना ने तोर्खम सीमा को बंद कर के संदेश देने के बाद अब अफगानिस्तान से आए शरणार्थियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लेने जा रही है। पाकिस्तान की सरकार ने फैसला किया है कि अफगानिस्तान से आए 11 लाख अफगान शरणार्थियों को वापस भेजा जाएगा।
इसे पाकिस्तान की नीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। पाकिस्तान के आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सरकार ने अफगानिस्तान से आए 11 लाख शरणार्थियों को वापस भेजने की स्वीकृति दे दी है। पाकिस्तान का दावा है कि ये अफगानी अवैध रूप से उनके देश में रह रहे हैं। इस बीच अभी सरकार ने इस पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के आने के बाद 4 लाख अफगानी पाकिस्तान में अवैध रूप से घुसे है।

Comment List