असर खबर का : नैनवां उपजिला चिकित्सालय में मेडिकल उपभोक्ता स्टोर चालू

चार माह से बंद था स्टोर

 असर खबर का : नैनवां उपजिला चिकित्सालय में मेडिकल उपभोक्ता स्टोर चालू

दैनिक नवज्योति में समाचार प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की।

नैनवां। लंबे समय बाद नैनवां उपजिला चिकित्सालय में मेडिकल उपभोक्ता स्टोर चालू कर दिया गया है। चार माह से बंद पड़े इस स्टोर को पुन: शुरू करने में दैनिक नवज्योति द्वारा प्रकाशित समाचार ह्लनैनवां उपभोक्ता मेडिकल स्टोर चार माह से बंदह्व ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाचार के प्रकाशन के तुरंत बाद बूंदी उपभोक्ता भंडार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टोर की आईडी को सक्रिय कर दिया।
राजस्थान पेंशनर्स मंच नैनवां ब्लॉक अध्यक्ष शंभू सिंह सोलंकी ने बताया कि लंबे समय से उपभोक्ता की दुकान बंद पड़ी थी। उन्होंने उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने और एमडी उपभोक्ता बूंदी से बार-बार संपर्क करने के प्रयासों के बाद स्टोर चालू कराने में सफलता प्राप्त की। इसके चलते सेवा निवृत्त वरिष्ठ नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

अब आरजेएचएस के अंतर्गत उप जिला चिकित्सालय परिसर में उपभोक्ता स्टोर चालू हो गया है। सभी सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक दवाइयों का लाभ सीधे स्टोर से ले सकेंगे। पेंशनर्स मंच के पदाधिकारियों ने दैनिक नवज्योति का आभार व्यक्त किया और अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कदम से उपजिला चिकित्सालय में आने वाले वरिष्ठ नागरिकों को दवाइयों की आपूर्ति में आसानी हुई है और उनकी सुविधा सुनिश्चित हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान–इजरायल युद्ध का असर: जयपुर से खाड़ी देशों की 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लगातार चौथे दिन रद्द,  यात्रियों की योजनाएं प्रभावित ईरान–इजरायल युद्ध का असर: जयपुर से खाड़ी देशों की 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लगातार चौथे दिन रद्द, यात्रियों की योजनाएं प्रभावित
ईरान-इजरायल युद्ध के कारण लगातार चौथे दिन जयपुर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बाधित रहीं। मंगलवार को शारजाह, मस्कट और दुबई...
वैश्विक संकट: रियाद में हमले के बाद अमेरिकी दूतावास ने सेवाएं स्थगित की, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग किया बंद
तेलंगाना में हर्षोल्लास और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनी होली, पुलिस ने हुड़दंग मचाने वालों के लिए जारी की चेतावनी
भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों के साथ उठाया कुल्लड़ में चाय का लुत्फ : लोगों से पूछा हालचाल, क्षेत्र की समस्याओं के बारे में ली जानकारी
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, हथियार और गोलाबारूद का जखीरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा
ट्रंप का सैन्य हुंकार: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका आधुनिक हथियारों से सुसज्जित और बड़ी जीत के लिए तैयार, इतने मजबूत पहले कभी नहीं रहे