नेहरू की लोकसभा सीट फूलपुर में अपनी खोई हुई सियासी जमीन तलाशने की कवायद में कांग्रेस, लगे पोस्टर- 'उम्मीद की आंधी, प्रियंका गांधी'

नेहरू के साथ इंदिरा गांधी की भी तस्वीर छपी

नेहरू की लोकसभा सीट फूलपुर में अपनी खोई हुई सियासी जमीन तलाशने की कवायद में कांग्रेस, लगे पोस्टर- 'उम्मीद की आंधी, प्रियंका गांधी'

लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपनी खोई हुई सियासी जमीन तलाशने की कवायद को लेकर वायरल हो रहे एक वीडियो में  प्रियंका गांधी वाड्रा को ''उम्मीद की आंधी" बताया है।

प्रयागराज। लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपनी खोई हुई सियासी जमीन तलाशने की कवायद को लेकर वायरल हो रहे एक वीडियो में  प्रियंका गांधी वाड्रा को ''उम्मीद की आंधी" बताया है।

फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में प्रयागराज कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग की तरफ से प्रियंका गांधी का पोस्टर जगह-जगह लगाया गया है। पोस्टर पर ''उम्मीद की आंधी, प्रियंका गांधी" लिखा गया है। इस पोस्टर में एक तरफ देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के साथ इंदिरा गांधी की भी तस्वीर छपी है तो दूसरे किनारे पर कांग्रेस का निशान हाथ का पंजा दर्शाया गया है।

वीडियो में अल्पसंख्यक वर्ग के शहर अध्यक्ष अरशद अली का कहना है कि फूलपुर लोकसभा सीट देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की रही है। प्रियंका गांधी को अपने नाना की विरासत को बढ़ाने के लिए आगे आना चाहिए और उनको फूलपुर से चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि फूलपुर की आवाम को विश्वास है कि प्रियंका गांधी इस लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ती हैं तब फिर पंजा लहराएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
घने कोहरे और खराब दृश्यता से दिल्ली, चंडीगढ़ व पटना समेत कई हवाई अड्डों पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एयर...
कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत
एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों की महापंचायत, फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
दिल्ली प्रदूषण संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी शुरूआत