अवॉर्ड से 55 महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित 

ऑर्गेनाइजिंग बोर्ड मेंबर्स को सम्मानित किया

अवॉर्ड से 55 महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित 

फैडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री विमन विंग की अगुवाई में होने वाली इस नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी में देश-विदेश से विभिन्न श्रेणियों में चयनित 55 महिलाओं को फोर्टी विमन विंग-वीमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

जयपुर। महिला सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं अपनी योग्यता व क्षमता के बल पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अतुलनीय योगदान देने वाली महिलाओं की विशिष्ट पहचान बनाने के उद्देश्य से फोर्टी विमन विंग-वीमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड सीजन 8 का आयोजन होगा। फैडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री विमन विंग की अगुवाई में होने वाली इस नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी में देश-विदेश से विभिन्न श्रेणियों में चयनित 55 महिलाओं को फोर्टी विमन विंग-वीमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी, कुनिका सदानन्द, सुजैन बर्नर्ट, प्रख्यात लेखिका नंदिता ओम पुरी, सिंगर-एक्ट्रेस इला अरुण सरीखी सेलिब्रिटीज महिला अवॉर्डीज को सम्मानित करेंगी।

इससे पहले हुए प्री इवेंट में प्रख्यात लेखिका नंदिता ओम पुरी, अभिनेत्री कुनिका सदानन्द, गायिका इला अरुण, फोर्टी के संरक्षक सुरजाराम मील, अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, मुख्य सचिव गिरधारी लाल खंडेलवाल, विमन विंग की जनरल सेक्रेटरी ललिता कुच्छल ने फोर्टी विमन विंग-वीमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड की ज्यूरी और 40 ऑर्गेनाइजिंग बोर्ड मेंबर्स को सम्मानित किया। 

Tags: award

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेशभर से मिल रहे फीडबैक से स्थिति स्पष्ट, भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आ रही है:-सीपी जोशी  प्रदेशभर से मिल रहे फीडबैक से स्थिति स्पष्ट, भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आ रही है:-सीपी जोशी 
प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान संपन्न होने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा प्रत्याशियों से बात...
पांचों राज्यों में जीतेंगे, राजस्थान में रिवाज बदलने जा रहा है: गहलोत
टनल की ड्रिलिंग का काम पूरा; अब किसी भी वक्त निकाले जा सकते है मजदूर, 2 एंबुलेंस सुरंग के अंदर भेजी गई
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता की बिगड़ी तबीयत, एसएमएस अस्पताल में भर्ती
देव दीपावली पर जलाए आस्था के दीपक
आज का भविष्यफल     
पश्चिमी विक्षोभ से आज तीसरे दिन भी मावठ, सर्दी बढ़ी, किसानों के खिले चेहरे, कई जिले कोहरे की चपेट में