सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपना ‘धड़क 2’ का अवॉर्ड ऑनर किलिंग के शिकार दिवंगत सक्षम टेट को किया समर्पित, जानें अभिनेता ने क्या कहा 

अभिनेता को अपने किरदार के लिए पावर पैक्ड परफॉर्मर ऑफ द ईयर के सम्मान से सम्मानित किया गया

सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपना ‘धड़क 2’ का अवॉर्ड ऑनर किलिंग के शिकार दिवंगत सक्षम टेट को किया समर्पित, जानें अभिनेता ने क्या कहा 
अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘धड़क 2’ के लिए मिला पावर पैक्ड परफॉर्मर ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिवंगत सक्षम टेट को समर्पित किया। मंच से उन्होंने जाति आधारित भेदभाव और अन्याय के खिलाफ सशक्त संदेश दिया। सिद्धांत ने फिल्म की निर्देशक शाजिया इकबाल और लेखक राहुल बडवेलकर की सराहना की। उनकी अगली फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ 20 फरवरी को रिलीज होगी।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपना ‘धड़क 2’ का अवॉर्ड, ऑनर किलिंग के शिकार दिवंगत सक्षम टेट को समर्पित किया है। अपनी पिछली फिल्म ‘धड़क 2’ में निलेश का किरदार निभाकर दर्शकों के साथ अपने आलोचकों का भी दिल जीत चुके सिद्धांत चतुर्वेदी को हाल ही में इस किरदार के लिए पावर पैक्ड परफॉर्मर ऑफ द ईयर के सम्मान से सम्मानित किया गया, जिसे उन्होंने इंटर-कास्ट ऑनर किलिंग का शिकार हुए दिवंगत सक्षम टेट को समर्पित कर दिया।

मंच से दिवंगत सक्षम टेट को श्रद्धांजलि देते हुए सिद्धांत ने न सिर्फ संवेदनशीलता के साथ अपनी बात रखी, बल्कि एक सशक्त संदेश भी पेश किया। उन्होंने कहा- यह अवॉर्ड सिर्फ मेरा नहीं है, बल्कि यह उन सभी का है, जिन्हें कभी जाति के आधार पर बहिष्कृत किया गया, किनारे किया गया और भेदभाव का शिकार होना पड़ा। हालाँकि, इतना कुछ होने के बावजूद उन्होंने न सिर्फ अपने खड़े होने, लड़ने और सिर्फ मौजूद रहने के अधिकार को हासिल किया, बल्कि अपने लिए एक जमीन भी तैयार की। उनकी इसी जिजीविषा को सलाम करते हुए, मैं यह अवॉर्ड दिवंगत सक्षम टेट को समर्पित करता हूँ, जिनके पीछे उनका पूरा परिवार और पूरा गाँव हैं और आज मेरा दिल भी है।

सिद्धांत ने ‘धड़क 2’ की निर्देशिका शाजिया इकबाल को धन्यवाद दिया, जिन्होंने फिल्म को हर तूफान से बचाया और लेखक राहुल बडवेलकर की भी सराहना की, जिन्होंने इन हालातों में चुपचाप साँसे ले रही खामोशी को सच में बदला।

अपनी गहरी और व्यक्तिगत समर्पण के साथ, सिद्धांत चतुर्वेदी ने न सिर्फ अपने सम्मान के क्षण का उपयोग वास्तविक अन्याय की कहानियों को आवाज देने के लिए किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि ‘धड़क 2’ जैसी कहानियाँ साहस, संवेदना और बेबाक ईमानदारी के साथ कही जाती रहनी चाहिए। सिद्धांत की आगामी फिल्मों की बात करें तो अगले वर्ष वैलेंटाइन डे के दौरान उनकी फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ 20 फरवरी को रिलीज होगी, जिसमें वह मृणाल ठाकुर के साथ 90 के दशक की प्रेम कहानी दर्शकों को पेश करेंगे।

Read More 68 की हुईं नीतू सिंह : बाल कलाकार से बॉलीवुड की सुपरस्टार बनने तक का शानदार सफर

 

Read More संगीत जगत में शोक की लहर: पार्श्वगायिका एस जानकी ने दुनिया को कहा अलविदा, पीएम मोदी ने जताया दुख

Read More ‘रक्तांचल सीजन 3’ का ट्रेलर रिलीज, विजय सिंह के दमदार अंदाज में लौटे क्रांति प्रकाश झा

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पांच वीएलटीडी कंपनियो ने परिवहन विभाग में कराया पंजीयन, वीएलटीडी एसओपी का 24 घंटे में असर पांच वीएलटीडी कंपनियो ने परिवहन विभाग में कराया पंजीयन, वीएलटीडी एसओपी का 24 घंटे में असर
व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस को लेकर परिवहन विभाग की पहल का असर महज 24 घंटे में दिखाई देने लगा। ट्रांसपोर्ट...
परिवहन विभाग में फिलहाल नहीं होंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर फोकस के निर्देश
रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग