जीवन भर के लिए एक-दूजे के हुए रश्मिका-विजय : शाही अंदाज में तेलुगू रस्मों से हुई शादी, दो अलग-अलग परंपराओं का संगम 

शादी के दौरान नारियल-हल्दी की रस्में भी हुईं

जीवन भर के लिए एक-दूजे के हुए रश्मिका-विजय : शाही अंदाज में तेलुगू रस्मों से हुई शादी, दो अलग-अलग परंपराओं का संगम 

अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी दक्षिण भारतीय परंपराओं का भव्य संगम रही। अरावली की वादियों में सुबह सात फेरे और दोपहर में शादी की रस्में। केले-पत्तों से मंडप सजाया, नारियल-हल्दी की रस्में निभाई।

मुंबई। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी एक अनोखी परंपरा का प्रतीक रही, जिसमें दक्षिण भारत की शादियों की रस्मों को बड़े धूमधाम से निभाया गया। इस खास शादी में दो अलग-अलग परंपराओं का मिलन हुआ। एक के अनुसार सुबह सात फेरे हुए, जबकि दूसरे के अनुसार दोपहर में शादी की रस्में चलीं। अरावली की वादियों में शाही शादी के दौरान नारियल-हल्दी की रस्में भी हुईं।

रश्मिका मंदाना कर्नाटक के कोडवा समुदाय से हैं और विजय देवरकोंडा तेलुगू हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं। शादी में दक्षिण भारतीय परंपराओं के अनुसार केले के पत्तों से मंडप की सजावट की गई। रश्मिका के माता-पिता ने विजय के परिवार का स्वागत केले के पत्ते, पान और श्रीफल भेंट करके किया। वहीं, विजय की मां ने रश्मिका को खानदानी चूड़ियां पहनाकर शादी में उनका स्वागत किया।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई : एक आरोपी गिरफ्तार, एक देशी कट्टा बरामद अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई : एक आरोपी गिरफ्तार, एक देशी कट्टा बरामद
ऑपरेशन (AAG) के तहत अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार। आरोपी के...
पीएम मोदी ने किया बेंजामिन नेतन्याहू के साथ यरुशलम में नवाचार प्रदर्शनी का दौरा, भारत-इलरायल टेक साझेदारी को मजबूत करने पर दिया जोर
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला बरकरार : महिला नक्सली ने डाले हथियार, पुलिस के समक्ष किया सरेंडर; 8 लाख का ईनाम था घोषित
होली पर्व पर मदार-रोहतक-मदार स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा 
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई NCERT को फटकार: विवादित पुस्तक पर लगाया प्रतिबंध, जानें क्या है पूरा मामला?
जेसीटीएसएल को मिलने वाली पीएम-ई इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू, पूरी तरह प्रदूषण रहित
उत्तराखंड में मुस्लिम फेरीवाले के साथ धार्मिक आधार पर अभद्रता : युवक ने दी क्षेत्र से जाने की धमकी, खुद को बताया हिंदूवादी संगठन का व्यक्ति