वन्यजीव सप्ताह के तहत पोस्टर का हुआ विमोचन
पर्यटकों का तिलक लगाकर स्वागत किया
उप वन संरक्षक एवं सरिस्का टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन के दिनेश दुरानी ने स्कूली छात्र-छात्राओं की वन एवं वन्यजीव सुरक्षा एवं जागरुकता रैली को रवाना किया।
जयपुर। सरिस्का टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सप्ताह के पहले दिन एवं पर्यटन सत्र की शुरुआत पर सुबह सरिस्का बाघ परियोजना के उप वन संरक्षक अपूर्व कृष्ण श्रीवास्तव ने वन्यजीव सप्ताह के पोस्टर का विमोचन कर वन्यजीव सप्ताह की शुरुआत की। सरिस्का अभयारण्य के भ्रमण पर आए पर्यटकों का तिलक लगाकर स्वागत किया।
इसके बाद उप वन संरक्षक एवं सरिस्का टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन के दिनेश दुरानी ने स्कूली छात्र-छात्राओं की वन एवं वन्यजीव सुरक्षा एवं जागरुकता रैली को रवाना किया। इसके अतिरिक्त स्कूली छात्राओं को पार्क भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर सरिस्का के क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेन्द्र सिंह चौधरी ने सभी छात्र-छात्राओं को वन्यजीवों एवं वनस्पति के बारे में जानकारी दी। सफारी के पहले दिन पर्यटकों को टाइगर एसटी-21 और लेपर्ड्स की साइटिंग हुई।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List