अब फील्ड में उतरेंगे भाजपा के प्रवक्ता

कांग्रेस सरकार के खिलाफ चौपाल लगाएंगे

अब फील्ड में उतरेंगे भाजपा के प्रवक्ता

मुख्य मुदें पेपरलीक, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला और दलित उत्पीड़न, युवाओं और किसानों से वादाखिलाफी सहित तुष्टिकरण के मुद्दों को उठाएंगे।  

जयपुर। भाजपा के प्रवक्ताओं को भी चुनावी जीत के लिए भाजपा ने मैदान में उतार दिया है। वे सभी गांव-ढाणियों, कस्बों, शहरों में जाएंगे और जनता के बीच जाकर सरकार के खिलाफ मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। इसके साथ ही मोदी सरकार की योजनाओं औेर उपलब्धियों को बताएंगे। मंगलवार का भाजपा मीडिया के पूर्व संयोजक श्रीकांत शर्मा जयपुर दौरे पर थे। उन्होंने यहां भाजपा ऑफिस में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ताओं ओर पैनलिस्टों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में तय किया है कि सभी कांग्रेस सरकार के खिलाफ गांव-ढाणी तक जाकर चौपाल लगाएंगे। मुख्य मुदें पेपरलीक, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला और दलित उत्पीड़न, युवाओं और किसानों से वादाखिलाफी सहित तुष्टिकरण के मुद्दों को उठाएंगे।  

श्रीकांत शर्मा ने बैठक में कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार पूरी तरह संवेदनहीन है। कांग्रेस सरकार मुफ्त बिजली देने का ढिंढोरा पीट रही है जबकि असलियत यह है कि गांवो और कस्बों में आठ से नौ घंटे अघोषित बिजली कटौती हो रही है। किसानों की खरीफ  की फसलें बिजली के अभाव में चौपट हो गई। अस्पतालों के हालात बद से बदतर हैं। गांवो में ईलाज के अभाव में लोग घंटो बांट जोह रहे हैं। दुष्कर्म के मामलों में आज राजस्थान देश में नंबर एक है। महिला सुरक्षा के नाम पर  राजस्थान को शार्मिदंगी झेलनी पड़ रही है। इससे ज्यादा शर्म की बात क्या होगी, जहां सरकार आमजन को मुफ्त राशन के नाम पर मिलावटी सामान बांट रही है। अन्नपूर्णा योजना में फूड पैकेट के सभी सैंपल फेल होने के बावजूद सरकार जनता को मिलावटी सामान बांट रही है। 

 

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

पांचों राज्यों में जीतेंगे, राजस्थान में रिवाज बदलने जा रहा है: गहलोत पांचों राज्यों में जीतेंगे, राजस्थान में रिवाज बदलने जा रहा है: गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक  गहलोत ने दावा करते हुए कहा कि राजस्थान समेत सभी पांचों राज्यों में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी।...
टनल की ड्रिलिंग का काम पूरा; अब किसी भी वक्त निकाले जा सकते है मजदूर, 2 एंबुलेंस सुरंग के अंदर भेजी गई
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता की बिगड़ी तबीयत, एसएमएस अस्पताल में भर्ती
देव दीपावली पर जलाए आस्था के दीपक
आज का भविष्यफल     
पश्चिमी विक्षोभ से आज तीसरे दिन भी मावठ, सर्दी बढ़ी, किसानों के खिले चेहरे, कई जिले कोहरे की चपेट में
राजस्थान में 82 सीटों पर पिछले बार से कम वोटिंग