महाराष्ट्र में आवास में फटा गैस सिलेंडर, लोगों को निकाला सुरक्षित
व्यक्तियों को सुरक्षित निकला लिया गया है
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार हालांकि परिस्थितियां स्थिर हैं और ग्यारह व्यक्तियों को सुरक्षित निकला लिया गया है।
मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई के चेंबूर इलाके में सुबह एक आवास में गैस सिलेंडर फटने से 5 घर ढह गये। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना गोल्फ क्लब क्षेत्र के पास ओल्ड बैरक में करीब आठ बजे हुई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार हालांकि परिस्थितियां स्थिर हैं और 11 लोगों को सुरक्षित निकला लिया गया है।
विस्फोट के कारण चार से पांच मंजिला मकान ढह गये। घटनास्थल के दृश्यों में नष्ट हुये घरों का कुछ भाग हवा में दिखाई दिए। लोगों ने बताया कि गैस सिलेंडर विस्फोट हुआ था, जिससे ढांचा ढह गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
Tags: blast
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Jul 2024 19:30:36
रोडवेज चेयरमैन श्रेया गुहा ने कार्यकारी प्रबंधक (प्रशासन) और कार्यकारी प्रबंधक (यातायात) को नियमित मॉनिटरिंग और कार्रवाई के निर्देश दिए...
Comment List