रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बीच सैंपऊ में हुई शिव की प्राण प्रतिष्ठा

पंडितों ने मंत्र उच्चारण करके विधि विधान से मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बीच सैंपऊ में हुई शिव की प्राण प्रतिष्ठा

सैंपऊ सहित ग्रामीण इलाकों में भी जगह-जगह हो रहे धार्मिक आयोजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

धौलपुर/सैंपऊ। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में सुबह से ही बड़ा उत्साह देखा गया। इसी उपलक्ष्य में सैंपऊ सहित ग्रामीण इलाकों में भी जगह-जगह हो रहे धार्मिक आयोजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा। कस्बे के राजकीय अस्पताल के परिसर में बने मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की गई जिसमें डॉक्टर दिनेश नरूका और उनकी पत्नी यजमान रहीं। लोगों ने भगवान शिव की मूर्तियों के साथ ढोल नगाडों की धुन पर शोभा यात्रा निकाली। कस्बे की परिक्रमा के बाद पंडितों ने मंत्र उच्चारण करके विधि विधान से मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की। इस दौरान जय शिव शंकर, जय श्री राम के नारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कस्बे के ऐतिहासिक महादेव मंदिर पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें एसडीएम दिनेश शर्मा और ग्राम पंचायत के सरपंच अर्जुन कुशवाहा सहित पटवारी संदीप शर्मा उपस्थित रहे। उधर बसई नवाब में संयोजक ललित कटारा, पूर्व प्रधान रामहेत कुशवाह सहित कमेटी के लोगों के सहयोग से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान समाजसेवी गोपाल प्रसाद गुधैनिया ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और प्रसादी वितरित की। वहीं कूंकरा गांव के हनुमान मंदिर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ। सैंपऊ पुलिस थाने के समीप संतोषी माता मंदिर पर संगीत मय भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। अस्तल मंदिर पर महिला संकीर्तन हुआ। प्राचीन कदमखंडी हनुमान मंदिर पर सामूहिक सुंदरकांड पाठ का सस्वर वाचन किया गया।कार्यक्रमों के बाद भंडारों का आयोजन हुआ जिसमें लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित