BJP के इशारे पर कांग्रेस के बैंक खाते सील, फासीवादी सोच उजागर: गहलोत

गहलोत बोले- कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों को रोकने के लिए तुच्छ कदम उठाया

BJP के इशारे पर कांग्रेस के बैंक खाते सील, फासीवादी सोच उजागर: गहलोत

गहलोत ने लिखा- बैंक खाते तो न्यायिक प्रक्रिया से रिकवर हो ही जाएंगे परन्तु भाजपा का अलोकतांत्रिक चेहरा और पूरे देश में एक ही पार्टी का शासन रखने की फासीवादी सोच अब पूरी तरह उजागर होती जा रही है।

जयपुर। कांग्रेस के बैंक खाते सील होने वाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि भाजपा के इशारे पर केन्द्रीय एजेंसियों ने कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को सील कर दिया है। इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाला कर अपने बैंक खातों को भरने वाली भाजपा का डर जब कांग्रेस के नेताओं को तोड़कर भी खत्म नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों को रोकने के लिए ऐसा तुच्छ कदम उठाया। कांग्रेस पार्टी भाजपा की तरह सिर्फ धनबल से नहीं चलती है। ये बैंक खाते तो न्यायिक प्रक्रिया से रिकवर हो ही जाएंगे परन्तु भाजपा का अलोकतांत्रिक चेहरा और पूरे देश में एक ही पार्टी का शासन रखने की फासीवादी सोच अब पूरी तरह उजागर होती जा रही है। देश की जनता को समझना चाहिए जब भाजपा की गलत नीतियों का विरोध करने पर सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के साथ इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियां की जा सकती हैं तो ये तानाशाही सोच वाली सरकार आम लोगों के साथ तो किस प्रकार का व्यवहार कर सकती है?

Post Comment

Comment List

Latest News

सरकारी संस्थाओं को जेडीए ने किया जमीन का आवंटन सरकारी संस्थाओं को जेडीए ने किया जमीन का आवंटन
बैठक अध्यक्षता करते हुए जेडीए आयुक्त आनन्दी ने बताया कि बैठक में दो प्रकरणों का अनुमोदन किया गया।
एजुकेशन कंसलटेंसी की आड़ में फर्जी डिग्रियां देने वाले तीन मास्टर माइंड पकड़े, ई-मित्र से 700 मार्कशीट बरामद
बिहार में अवैध शराब का कारोबार रोकने में सरकार विफल, बेहद पीड़ादायक है 36 लोगों की मृत्यु : राहुल
तालिबान की सोच से प्रेरित है मदन दिलावर का बयान : गुर्जर
उपचुनाव में हार के डर से बौखलाए भाजपा के मंत्री, इनका लोकतंत्र में नहीं है भरोसा : जूली
प्रदेश में तापमान गिरने से सुबह-शाम होने लगा सर्दी का अहसास
पानी के अवैध कनेक्शन काटने में विभाग के छूटे पसीने, विजिलेंस शाखा स्थापित करने का सरकार को भेजेगा प्रस्ताव