इंडिया गठबंधन में 7 राज्यों में सीट बंटवारे पर सहमति : वेणुगोपाल

भाजपा को हमारे मामले में दखल देने की बजाय अपने गठबंधन को संभालना चाहिए: पवन खेड़ा

इंडिया गठबंधन में 7 राज्यों में सीट बंटवारे पर सहमति : वेणुगोपाल

दिल्ली में चांदनी चौक, उत्तरी पूर्वी दिल्ली तथा पश्चिमी दिल्ली सीट से कांग्रेस लड़ेगी और शेष चार सीटों पर आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि इंडिया गठबंधन के बीच सात राज्यों में सीटों के बंटवारे पर सहमति हो गयी है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में इस मुद्दे पर अभी खामोशी है।

वेणुगोपाल ने ट्वीट कर लिखा- पिछले सप्ताह के दौरान इंडिया गठबंधन ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली गोवा, गुजरात, हरियाणा और चंडीगढ़ में महत्वपूर्ण सीटों के बंटवारे पर मुहर लगा दी है और उम्मीद है कि गठबंधन अन्य सीटों के लिए भी जल्द ही सकारात्मक निष्कर्ष पर पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे का काम चल रहा है लेकिन राजग में इस मुद्दे पर खामोशी है क्योंकि वह अवसरवादी गठबंधन है। उन्होंने सवाल किया कि राजग में क्या हो रहा है। क्या सभी गलत सोच वाले, भ्रष्ट और अवसरवादी एम एंड ए सौदे भाजपा की रातों की नींद हराम कर रहे हैं। बिहार में अभी तक सीटों का बंटवारा क्यों नहीं हुआ। महाराष्ट्र में लोकतंत्र पर हथौड़ा उठाया है। जो पार्टी 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा करती है क्या उसे उन दलों ने बंधक बना लिया है जिन्हें वह हड़पना चाहती थी।

इस बीच कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक और आम आदमी पार्टी के नेता संदीप पाठक और आतिशी ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस की बीच सीटों के बंटवारे को लेकर समझौता हो गया है। समझौते के तहत चांदनी चौक, उत्तरी पूर्वी दिल्ली तथा पश्चिमी दिल्ली सीट से कांग्रेस लड़ेगी और शेष चार सीटों पर आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी।

Read More युवा कांग्रेस ने मंथन के बाद 58 प्रदेश पदाधिकारियों को बदलने का लिया निर्णय 

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा को हमारे मामले में दखल देने की बजाय अपने गठबंधन को संभालना चाहिए। राजग के गठबंधन में नर्वशता दिख रही है और बात 400 से ज्यादा सीटें जीतने की करते हैं। उनका कहना था कि जो 400 पार होने का भरोसा रखते हैं उनमें इतनी नर्वशता नहीं होती है। भाजपा के नेता आनन फानन में हमारे गठबंधन को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं।

Read More हाईकोर्ट ने कंगना रनौत को दिया नोटिस

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन लगातार सफलता की तरफ बढ़ रहा है और इसके साथ जुड़ने वाले कई और दलों के साथ बातचीत चल रही है। इंडिया गठबंधन से कोई बाहर नहीं जा रहा है और जो गए हैं वह भी जुड़ रहे हैं और कुछ नहीं आये थे , वे भी इसमें शामिल हो रहे हैं।

Read More कांग्रेस को महिला वित्त मंत्री से आपत्ति, यह उनकी महिला विरोधी मानसिकता दर्शाती है : दिया कुमारी

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज में लापरवाही बरतने 10 मुख्य प्रबंधकों को नोटिस जारी रोडवेज में लापरवाही बरतने 10 मुख्य प्रबंधकों को नोटिस जारी
रोडवेज चेयरमैन श्रेया गुहा ने कार्यकारी प्रबंधक (प्रशासन) और कार्यकारी प्रबंधक (यातायात) को नियमित मॉनिटरिंग और कार्रवाई के निर्देश दिए...
कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक बोले- सफाई भर्ती पर केवल वाल्मीकि समाज का पहला हक, दूसरे समाजों का कोई हक नहीं
सीएमएचओ कार्यालय की कटी बिजली, आवश्यक सेवाएं बाधित
आयुष्मान खुराना ने Paris Olympics में टीम इंडिया के लिए समर्थन की अपील की!
खड़गे-राहुल ने करगिल शहीदों को श्रद्धांजलि की अर्पित
जयपुर रत्न व रत्नाभूषण उद्योग की वर्तमान स्थिति पर विचार-विमर्श
Women Asia Cup : भारत, बंगलादेश को 10 विकेट से रौंद कर फाइनल में